फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage Of Sikhs And Hindus Will Be Reconstruction in Pakistan

पाक में सिखों-हिंदुओं की धरोहरों का होगा पुनर्निर्माण, इमरान खान करेंगे रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 

Tue, 03 Sep 2019 02:03 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Heritage Of Sikhs And Hindus Will Be Reconstruction in Pakistan
इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान सरकार ने सिखों और हिंदूओं की सदियों पुरानी धरोहरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद ने पंजाब के सभी डीसी को एक पत्र लिख कर अपने-अपने जिले में स्थित सिख इतिहास, सिख धर्म, सिखों के नाम बनी बड़ी-बड़ी हवेलियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सरवर ने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों का नवीनीकरण सुनिश्चित करेगी। चौधरी सरवर ने पाकिस्तान सरकार द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया भर के सिख और मुस्लिम समुदाय एक दूसरे से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर हाउस में आयोजित इंटरनेशनल सिख सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे दुनिया भर के सिख विद्वानों की उपस्थिति में सरवर ने घोषणा की। 
विज्ञापन


श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में देश विभाजन के बाद लाहौर में पहली बार सिख हेरिटेज आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में सिख इतिहास और सिख वास्तुकला के साथ जुड़ी कई ऐतिहासिक चित्रों को रखा गया था। यह चित्र लाहौर लाइब्रेरी में सुरक्षित रखे हुए हैं। इस अवसर पर अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के सिख नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री की पार्टी के सदस्य इमरान चौधरी ने दुबई से आई सिख संगत के साथ राज्यपाल चौधरी सरवर से मुलाकात की। इमरान चौधरी ने चौधरी सरवर से अपील की कि दुबई में बसी सिख संगत की मांग है कि झेलम में स्थित गुरुद्वारा भाई करम सिंह का जीर्णोद्धार और संरक्षण किया जाए। दुबई की संगत ने इस गुरुद्वारा साहिब के जीर्णोद्घार के लिए पाकिस्तान सरकार को साढ़े सात करोड़ की राशि दान देने का वादा भी किया। इस गुरुद्वारा साहिब की इमारत में पाकिस्तान पुलिस ने अपना मुख्यालय बनाया हुआ है।

इस अवसर पर सरवर ने दुनिया भर से आए सिख विद्वानों को विश्वास दिलाया कि इमरान खान की सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि जगजीत कौर के मामले की जांच चल रही है। यदि जब्ररन धर्म परिवर्तन और अगवा करने का मामला सामने आया तो आरोपियों को सजा मिलेगी।

इमरान खान 30 अक्तूबर को करेंगे श्री ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से भारत के विरुद्ध युद्ध की धमकियां देने वाले पाकिस्तान रेल मंत्री शेख राशिद ने कहा कि श्री ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन का काम 30 अक्तूबर को पूरा हो जाएगा। नए बने श्री ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री इमरान खान करेंगे। रेलवे स्टेशन का नाम बाबा श्री गुरु नानक देव जी रेलवे स्टेशन रखा जाएगा। 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर कनाडा से आए 28 सदस्यीय सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने श्री ननकाना साहिब का दौरा किया। सिखों के इस वफद ने गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से निकाले गए नगर कीर्तन में हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल प्रमुख गुरुचरण सिंह ने मीडिया से बात की और करतारपुर कॉरिडोर परियोजना पर काम करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान का आभार व्यक्त किया।

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में आयोजित धार्मिक समागमों में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के 22 सिख संगठनों के साथ जुड़े श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे। यह तीर्थ यात्री सड़क मार्ग से 17 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद श्री ननकाना साहिब पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed