फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture sold abroad, bid of 3.41 crores

विदेश में बिके हेरिटेज फर्नीचर, 3.41 करोड़ की लगी बोली

Mon, 10 Oct 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Heritage furniture sold abroad, bid of 3.41 crores
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी जारी है। पिछले एक हफ्ते में दो देशों में हुई तीन नीलामी में 3.41 करोड़ में हेरिटेज फर्नीचर की बिक्री की गई। शहर के वकील अजय जग्गा ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को शिकायत भेजी है। कहा है कि भविष्य में ऐसी नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और इन फर्नीचरों की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन

जग्गा ने बताया कि दो अक्तूबर को फ्रांस में 37.70 लाख में चार आइटम्स नीलाम हुए, जबकि 6 अक्तूबर को फ्रांस में ही 11 आइटम्स को 2.99 करोड़ में बेचा गया। वहीं चार अक्तूबर को लंदन में एक आइटम 3.67 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसमें यूटी सचिवालय बिल्डिंग की दो चेयर का सेट, स्मॉल डेस्क, डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ का बेंच, पीयू जियोलॉजी विभाग के तीन स्टूल व अन्य हेरिटेज फर्नीचर शामिल हैं।
विज्ञापन

जग्गा ने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की संभाल न करने के चलते करोड़ों के राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन फर्नीचर को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, उनकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed