फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture of Chandigarh sold for 57 lakhs in Paris

पेरिस में 57 लाख में बिका चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टडी टेबल भी बिकी

Thu, 12 Mar 2020 12:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Heritage furniture of Chandigarh sold for 57 lakhs in Paris
नीलामी
चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर एक बार फिर विदेश में नीलाम हुआ है। ली कार्बूजिए के कजन पियरे जेनरे के डिजाइन किए तीन हेरिटेज फर्नीचर को पेरिस में इस बार 57.20 लाख रुपये में नीलाम किया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) का स्टडी टेबल 31.97 लाख में बिका है। इसके अलावा कुर्सियां भी इस नीलामी में लाखों में बिकी हैं।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन के हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने 13 फरवरी को एडवाइजर मनोज परिदा को पत्र लिखकर इस नीलामी की जानकारी दी थी। हालांकि, प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई और 5 मार्च को पेरिस के अगट्स नीलामी घर में यह बोली लगाई गई।
विज्ञापन


बुधवार को अजय जग्गा ने भारत सरकार के डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलिजेंस को लिखे पत्र में बताया है कि पांच मार्च को हुई नीलामी में 31 लाख 97 हजार का स्टडी टेबल बिका है। इसके अलावा 14 लाख 30 हजार में ईजी आर्म्स चेयर्स की नीलामी हुई है और टीक डेस्क (लेदर) 10.93 लाख में बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय जग्गा ने जांच की मांग की है। इसके साथ ही कहा कि चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, यूके, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इजराइल समेत अन्य देशों में मौजूद है। इन देशों में भारतीय एबेंसी को अलर्ट करना चाहिए। बताया कि हेरिटेज फर्नीचर फर्जी दस्तावेजों पर तस्करी के जरिये विदेश पहुंचे हैं। भारत से दूसरे देशों में जाने वाली इस तरह की आइटम के लिए आपातकालीन चेक रखने की जरूरत है। पिछले छह साल की ट्रांजेक्शन की भी जांच होनी चाहिए।

इस बार तीन फर्नीचर हुए नीलाम
पियरे जेनरे चंडीगढ़ के फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए के साथ काम करते थे। इसी कारण ली कार्बूजिए ने चंडीगढ़ में घरों, सड़कों और पार्कों की प्लानिंग से लेकर सरकारी दफ्तरों में रखी जाने वाली कुर्सियों, मेज आदि को लेकर भी यूनीक स्टाइल के डिजाइन की जिम्मेदारी पियरे जेनरे को दी थी। पेरिस के इस ऑक्शन हाउस में इस बार पांच फर्नीचर नीलामी के लिए रखे गए थे और तीन हेरिटेज आइटम्स की नीलामी हुई है। इस बोली में लगी कीमत ही इस हेरिटेज फर्नीचर की महत्वता की कहानी बयां करती है।


विदेश कैसे पहुंचा फर्नीचर, किसी को जानकारी नहीं
चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेश पहुंच कैसे रहा है, यह बड़ा सवाल है,लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं है। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि हेरिटेज फर्नीचर विदेश तक कब और कैसे पहुंच रहा है। कौन लोग हैं, जो चंडीगढ़ के फर्नीचर को विदेश में ले जाकर करोड़ों में बेच रहे हैं। पहले भी विदेशों में कई बार चंडीगढ़ का हेरिटेज सामान नीलाम हुआ है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed