फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture being sold abroad, auctioned four times in October, now bidding will be held in France on November 4.

Chandigarh News: विदेश में बिक रहा हेरिटेज फर्नीचर, अक्तूबर में चार बार नीलामी, अब चार नवंबर को फ्रांस में लगेगी बोली

Thu, 02 Nov 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Heritage furniture being sold abroad, auctioned four times in October, now bidding will be held in France on November 4.
चंडीगढ़। शहर का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के आदेश के बावजूद प्रशासन इसे रोकने में असफल साबित हो रहा है। अक्तूबर माह में चार बार नीलामी हुई और अब फिर चार नवंबर को फ्रांस में बोली लगने जा रही है।
विज्ञापन

नई नीलामी 31 अक्तूबर को यूके के लंदन में हुई है। इसमें पियरे जेनरे के डिजाइन तीन हेरिटेज आइम्स 10.41 लाख रुपये में नीलाम हुए। इसे लेकर चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने मामले की शिकायत विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को भेजी है और गंभीरता से जांच की मांग की है। जिन हेरिटेज आइटम्स की नीलामी हुई है, उनमें 6 आर्म्स चेयर्स, डेस्क चेयर और एक क्लर्क डेस्क शामिल है। कहा कि हर साल करोड़ों का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। ऐसा तब हो रहा है, जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने भी हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हमें उन अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशनों के बारे में पता होना चाहिए, जो कला और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और संरक्षण के लिए उचित हैं और हमारी देश की भी इनमें भागीदारी है।
विज्ञापन


लाखों में बिकते हैं फर्नीचर
इससे पहले शिकागो, न्यूजर्सी के नीलामी घर ने चंडीगढ़ की 9 हेरिटेज आइटम्स की नीलामी की थी, जो करीब 1.17 करोड़ में बिके थे। इस नीलामी में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की कमेटी चेयर्स जो करीब सात लाख 86 हजार रुपये में बिकी। वहीं, स्टैंडर्ड फ्लोर लैंप 7.86 लाख, डेस्क आर्म्स चेयर 8.38 लाख, स्टूल और आर्म्स चेयर 18.87 लाख, एमएलए फ्लैट बिल्डिंग के बेंच 1.57 लाख, पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूल 5.24 लाख, डाइनिंग चेयर 25.16 लाख, चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के डेबेड 15.73 लाख, कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के स्टूल 9.26 लाख रुपये में बिके हैं। ये 12 आइटम एक करोड़ 24 लाख रुपये में नीलाम हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन में अब हलचल हुई शुरू
हेरिटेज फर्नीचर की चोरी का मामला प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के पास में भी पहुंच गया है। उन्होंने हाल ही में चीफ आर्किटेक्ट विभाग को मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। आर्किटेक्ट विभाग की तरफ से डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स को पत्र जारी किया गया है। कहा गया है कि चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने इस संबंध में यूटी प्रशासक को लेटर लिखा था, जिसके चलते ही विभाग को मामले में पुलिस विभाग के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर इसमें कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed