फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage Festival will be begin in Patiala from 23 Feb

पटियाला में जुटेंगे देशभर के शिल्पकार और कलाकार, 23 फरवरी से शुरू होगा हेरिटेज फेस्टिवल

Tue, 21 Jan 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heritage Festival will be begin in Patiala from 23 Feb
कैप्टन अमरिंदर सिंह । - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से किए गए एलान के तहत 22 फरवरी से शीश महल में क्राफ्ट मेला और ऐतिहासिक किला मुबारक में 23 फरवरी से विरासती उत्सव (हेरिटेज फेस्टिवल) आरंभ होंगे। इस संबंधी तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने सोमवार को जिला प्रशासनिक परिसर में सभी विभागों के साथ बैठक अधिकारियों को हिदायतें जारी की।

विज्ञापन


डीसी ने समितियों का गठन करके संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दीं, जिससे देश भर में से इन मेलों में पहुंचने वाले कलाकारों, शिल्पकारों और लाखों की संख्या में आने वाले दर्शकों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। डिप्टी कमिश्नर ने बताया की शीश महल में क्राफ्ट मेला 22 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने गठित समितियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए हिदायत की है कि तैयारियों में किसी किस्म की कोई कोर कसर ना छोड़ी जाए और आपसी तालमेल के साथ सभी प्रबंध समय से पहले पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने इस मेले दौरान कलाकारों की रिहायश, खाने-पीने, दर्शकों की आमद, सुरक्षा, पार्किंग, पीने वाले पानी और अन्य प्रबंधों बारे भी चर्चा की। उन्होंने बताया की हेरिटेज फेस्टिवल किला मुबारक में 23 फरवरी से शुरू होगा और पटियाला शहर के विभिन्न स्थानों पर इससे संबंधित समागम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( विकास) डा. प्रीति यादव ने बताया की क्राफ्ट मेले दौरान उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की तरफ से देश भर की विभिन्न संस्कृति के लोक नृत्यों और लोक कलाओं की प्रस्तुती करवाई जाएगी और अलग-अलग राज्यों के शिल्पकारों की दस्तकारी वस्तुएं दर्शकों के खरीदने के लिए स्टालों पर सजाई जाएंगी। उन्होंने बताया की विद्यार्थियों को अलग-अलग संस्कृति से अवगत करवाने के लिए क्राफ्ट मेले दौरान इतिहासकार स्टालों पर जाकर विद्यार्थियों को उस संस्कृति के बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed