फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Helpline number issued for information of relatives trapped in Sudan

Chandigarh News: सूडान में फंसे परिजनों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Wed, 26 Apr 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Helpline number issued for information of relatives trapped in Sudan
चंडीगढ़। सूडान में गृह युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के परिजनों के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उपायुक्त चंड़ीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें रात और दिन में किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। इसके तहत आम लोग सूडान में उनके परिजनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। लोगों को इसके लिए सूडान में रह रहे परिवारजनों के नाम, पासपोर्ट नंबर, सूडान में उनका संपर्क और व्हाट्सएप नंबर समेत व्यक्तिगत लोकेशन की जानकारी साझी करनी होगी। विदेश मंत्रालय उनसे संपर्क करवाने में मदद करेगा। इस बारे में किसी भी तरह की मदद के लिए लोग टोल फ्री नंबर 1800 11 8797 के अलावा +91-11-2301 2113, +91-11-2301 4104 और +91-11-2301 7905 सहित मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर +91-9966291998 पर संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से इमेल situationroom@mea.gov.in भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास सूडान में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और वहां भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। उन्हें आगामी सूचना तक अपने स्थान पर सुरक्षित बने रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed