फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   helpline number announce soon

कोई शराब बांटे या नोट, पुलिस से करें शिकायत

Sun, 16 Mar 2014 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
helpline number announce soon

लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दलों और नेताओं पर पुलिस विभाग की भी नजर रहेगी।

विज्ञापन


ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी शहरवासी शराब बंटने, ब्लैक मनी और वायलेंशन करने की जानकारी दे सकता है।

पुलिस विभाग के अनुसार जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। अगले सप्ताह मंगलवार तक यह नंबर शहरवासियों के लिए जारी कर दिया जाएगा।  

पुलिस विभाग की ओर से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए एक अलग सा विंग का गठन किया गया है। जिसका प्रभारी नवनियुक्त आईपीएस परविंद्र सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन


परविंद्र सिंह हाल ही में यूपी से शहर में ट्रासफर होकर आए हैं। परविंद्र सिंह को एसपी सिटी का भी प्रभार दिया गया है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है ऐसे में अब अगले दिनों में जमकर वायलेंशन होने की भी उम्मीद बढ़ गई है। पुलिस की ओर से वायलेंशन करने वालों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से करवाने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी दूसरे राज्यों से आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी परविंद्र सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

उनका कहना है कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा जिस पर शहरवासी कोई भी आचार सहिता उल्लंघना की जानकारी दे पाएगा। उनका कहना है कि हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की जानकारी प्रशासन को भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed