{"_id":"99a87f019bbd128419e9e9aba02ccdae","slug":"heavy-weight-champion-sangram-singh-unique-thought-for-india-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये पहलवान एक्टर देश में ऐसा करना चाहते हैं जो पहले न हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पहलवान एक्टर देश में ऐसा करना चाहते हैं जो पहले न हुआ
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में देश का झंडा गाड़ने वाले संग्राम सिंह अब वतन में कुछ ऐसा करने वाले हैं जो यहां पहले कभी नहीं हुआ। संग्राम डब्ल्यूडब्ल्यूपी (वर्ल्ड रेसलिंग प्रोफेशनल) की चैंपियनशिप अपने देश भारत में कराने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए
डब्ल्यूडब्ल्यूपी फेडरेशन व इंडियन रेसलिंग फेडरेशन के बीच बातचीत शुरू हुई है। जिससे आरंभिक प्रक्रिया शुरू कर जगह तय की जा सके। हालांकि संग्राम सिंह ने चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ को अपनी प्राथमिकता में रखा है। इस चैंपियनशिप की इंडिया में कराने की बात बन गई तो यह देश में पहली बार होगा।
रोहतक के मदीना में रहने वाले संग्राम सिंह ने अपना डेथ वारंट साइन करके साऊथ अफ्रीका में कुछ दिन पहले ही इतिहास रचा। वहां के पोर्ट एलिजाबेथ में हुई डब्ल्यूडब्ल्यूपी की कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियनशिप में संग्राम ने कनाडा के जो लीजेंड को हराकर तिरंगा फहराया। संग्राम सिंह डब्ल्यूडब्ल्यूपी चैंपियनशिप को भारत में कराना चाहते हैं, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

Trending Videos
डब्ल्यूडब्ल्यूपी फेडरेशन से बातचीत
इस बारे में संग्राम सिंह ने डब्ल्यूडब्ल्यूपी फेडरेशन से बातचीत की और वहां से सकारात्मक रूख होने के बाद इंडियन रेसलिंग फेडरेशन से बात शुरू की है। संग्राम सिंह बताते हैं कि चैंपियनशिप जीतने पर उनको जो बेल्ट मिली है, उसको अपने पास बनाए रखने के लिए लगातार तीन बार चैंपियनशिप जीतनी होगी। इस बार वह अपने देश में यह चैंपियनशिप खेलना चाहते हैं, जहां अपने लोग हों। इसके अलावा इस तरह की चैंपियनशिप यहां होगी तो उसमें हिस्सा लेने के लिए पहलवानों में रुझान बढ़ेगा। देश में ऐसे बहुत पहलवान हैं जो विदेशी पहलवानों को धूल चटा सकते हैं, लेकिन वे इस तरह की चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेते हैं।
अब फिल्म व फाइट दोनों साथ-साथ
संग्राम सिंह साढ़े तीन साल तक कुश्ती से दूर रहे। इस दौरान वह केवल फिल्मों में काम करते रहे। इस बीच संग्राम सिंह की कई फिल्में आईं, जिनमें उन्होंने अच्छा काम किया। इसके बावजूद वह कुश्ती से जुड़े रहे और अब दोबारा से मैदान में कूदे तो इतिहास रच दिया। संग्राम सिंह ने फैसला लिया है कि वह फिल्म व फाइट दोनों साथ करेंगे। हर साल अगर तीन फिल्म करते हैं तो इतनी ही बड़ी फाइट भी लड़ेंगे।

पायल से नवंबर तक करेंगे शादी
फिल्म अभिनेता व पहलवान संग्राम सिंह की अभिनेत्री पायल रोहतगी से सगाई हो चुकी है। दोनों काफी समय से मुंबई में रह रहे हैं। शादी के सवाल को हंसकर टाल देने वाले संग्राम सिंह ने जल्द शादी करने की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि नवंबर या दिसंबर तक शादी करने का प्लान बन गया है। वह शादी दिल्ली में करने का विचार कर रहे हैं। वहां मुंबई व हरियाणा दोनों जगह के लोग आसानी से पहुंच सकेंगे, लेकिन पहले तारीख तय करेंगे और उसके बाद जगह भी फाइनल की जाएगी।
अगस्त की शुरुआत में आएंगे रोहतक
संग्राम सिंह ने बताया कि उनको हरियाणा व रोहतक से फाइट जीतने के बाद काफी बधाइयां आईं हैं। वहां गांव वालों के साथ ही काफी लोग इंतजार कर रहे हैं। इस कारण अगस्त की शुरुआत में रोहतक आने की तैयारी की हुई है और किसी तरह का जरूरी काम नहीं आया तो वह अगस्त में रोहतक जरूर आएंगे, जहां अपने सभी लोगों से मिलेंगे।