{"_id":"62ab8d07c338c4331a23d142","slug":"heavy-rain-warning-in-punjab-today-will-continue-for-three-days-orange-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather : पंजाब में आज भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन तक जारी रहेगा दौर, ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather : पंजाब में आज भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन तक जारी रहेगा दौर, ऑरेंज अलर्ट
Fri, 17 Jun 2022 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:35 AM IST
सार
40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं,विभाग की चेतावनी- हालात देखकर ही घर से बाहर निकलें। अगले तीन दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, गिरेगा तापमान।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को देखते हुए राज्यभर में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि मौसम के हालात को देखकर ही घर से बाहर निकलें। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब में अगले तीन दिन तक हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश वीरवार तक रुक-रुक कर होती रही। सबसे ज्यादा बारिश गुरदासपुर में 28.5 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट में 16.2 एमएम, मोहाली में 12.5, पटियाला में 6.5 एमएम बारिश हुई। अमृतसर सहित 11 जिले ऐसे रहे, जिनमें बारिश नहीं हुई। हालांकि पंजाब में बदले मौसम के मिजाज से दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किए बुलेटिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि पंजाब के माझा, दोआबा, पश्चिम मालवा और पूर्वी मालवा के अंतर्गत आने वाले जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार, रविवार और सोमवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन