फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain in Tricity, hailstorm in Panchkula, relief from heat

Chandigarh News: ट्राइसिटी में झमाझम बारिश, पंचकूला में गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत

Thu, 20 Apr 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Tricity, hailstorm in Panchkula, relief from heat
चंडीगढ़/पंचकूला। ट्राइसिटी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। बुधवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। फिर दोपहर में धूप निकल आई लेकिन शाम के समय एक बार फिर बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पंचकूला में रात को भी तेज बारिश के हुई और ओले गिरे। बारिश से तापमान 40 डिग्री से लुढ़ककर 34.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे मौसम में ठंडक आ गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य जितना 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंचकूला में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। बारिश से पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-19 की सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हुई मगर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

बीते दिनों मौसम विभाग ने कहा था कि 18 अप्रैल से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सच साबित हुआ और मंगलवार शाम को शहर में बादल छा गए। बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं और थोड़ी देर बाद बारिश हुई हो गई, जो कई घंटे चली। शहर में बुधवार सुबह 10 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद धूप निकल गई। दोपहर तीन बजे के करीब फिर मौसम ने करवट ले लिया और शाम साढ़े चार बजे के करीब अचानक बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश से किसान चिंतित हैं। किसान गेहूं की फसल को काट रहे हैं। बारिश से उनकी परेशानी बढ़ गई। किसानों की पकी-पकाई फसल बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 7.8 एमएम गिरा पानी
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7.8 एमएम पानी गिरा। एक मार्च से लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में कुल करीब 90.1 एमएम पानी गिरा है। ये सामान्य से 185 फीसदी ज्यादा है। बता दें कि सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट देखी गई और बुधवार को तापमान 34.6 डिग्री तक लुढ़क गया। लेकिन अब आने वाले दिनों में बारिश की वजह से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पूरे दिन बादल छाए रहने और बूंदाबांदी व बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed