फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy Rain in Punjab, 19 Dead

पंजाब में बारिश का तांडव, 19 की मौत

Sat, 06 Sep 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजाब
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजाब Updated Sat, 06 Sep 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain in Punjab, 19 Dead

पंजाब में कई जगह हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए कहर बनकर टूटी। शुक्रवार को बटाला, अमृतसर और फिरोजपुर में छत ढहने से 19 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


बटाला के गांव डल्ला में हादसा रात 2 बजे हुआ, जब घर के लोग सो रहे थे। यहां पिछले तीन दिन से बारिश चल रही थी। अचानक छत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले अमृतसर के कस्बा बाबा बकाला में एक घर की छत गिरने से परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग महिला और एक लड़की बुरी तरह घायल हो गई। घायलों को अस्तपाल में दाखिल करवाया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर है। मरने वालों में दो महिलाएं व तीन पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में भी छत गिरने से हुई मौत

Heavy Rain in Punjab, 19 Dead

दूसरी घटना में, अमृतसर की ही अजनाला रोड पर एक मकान की छत गिरने से जसवंत कौर नाम की महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा सरबजीत सिंह घायल हो गया। इसके अलावा छोटा हरिपुरा में भी एक घर की छत गिरने से नीचे सो रही आठ साल की सिमरन की मौत हो गई।

उधर फिरोजपुर में वीरवार देर रात एक मकान गिरने से दादा-पोते सहित तीन लोगों की मौत हो गई। गांव घुबाया निवासी 70 वर्षीय सिकंदर सिंह अपने पांच साल के पोते के साथ घर में सो रहे थे। वीरवार रात को बारिश से छत गिर गई जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सांसद शेर सिंह घुबाया और डीएसपी कर्मजीत सिंह बाठ ने मौके का दौरा कर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और उन्हें सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

फिरोजपुर में भी बारिश ने कहर ढाया

Heavy Rain in Punjab, 19 Dead

फिरोजपुर में ही लल्ला बस्ती में एक घर की छत गिरने से सब्बो बाई नामक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई वहीं एक अन्य सुरजीत सिंह घायल हो गया। पटियाला के हीरा बाग में भी तेज बारिश से एक छज्जा गिर गया। इसकी चपेट में आने से 16 साल का राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अबोहर में कई मकान गिरे

लगातार हो रही बारिश से उपमंडल में सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं गांव केराखेड़ा में बारिश के चलते पानी भरने से 18 बकरियों की मौत हो गई। ममदोट क्षेत्र के गांव गट्टी मत्तड़, गांव उल्फू और मत्तड़ हिठाड़ में लगभग बीस मकान गिरने की खबर है। इसके अलावा ममदोट से सटे गांव में बारिश से 250 एकड़ भूमि में लगी फसल जलमग्न हो गई।

फिरोजपुर और अबोहर के इलाकों में बारिश से भारी तबाही हुई है। शहर को बाढ़ से बचाने के लिए शीघ्र मलूकपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी और पंजावा डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी बंद करवाया जाना चाहिए।
सुनील जाखड़, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed