{"_id":"5a463bd94f1c1b74698c49f7","slug":"heavy-fog-on-india-pakistan-border-punjab-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर धुंध ने बढ़ाई सुरक्षा बलों की मुसीबत, लेकिन BSF पूरी तरह चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर धुंध ने बढ़ाई सुरक्षा बलों की मुसीबत, लेकिन BSF पूरी तरह चौकस
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 30 Dec 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
India Pakistan Border
- फोटो : File Photo
घनी धुंध के दौरान सरहद पर घुसपैठ और तस्करी की आशंका प्रबल रहती है। इससे निपटने के लिए हेडक्वार्टर में रिजर्व रखे जवानों व अधिकारियों को भी सरहद पर तैनात कर दिया गया है, दिन-रात होने वाली पेटोलिंग में भी जवानों की संख्या बढा दी गई है।
पीओके में पिछले दिनों भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को देखते हुए पुलिस व आरपीएफ ने सरहदी हिस्सों में अतिरिक्त चौकसी बढ़ा दी है। इसकी पुष्टि एसएसपी भूपिंदर सिंह व आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त एस सुधाकर ने की हैं।
इन दिनों सरहद पर इस कदर धुंध पड़ रही है कि पास में खड़ा व्यक्ति भी दिखना मुश्किल हो गया है, ऐसे मौसम में बीएसएफ जवानों को सरहद के उस पार होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इसके चलते बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने हेड क्वार्टर में रिजर्व जवानों व अधिकारियों को सरहद पर तैनात कर दिया है, जो कि दिन व रात में बार्डर पर होने वाली प्रत्येक हरकत पर नजर रख रहे है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सतलुज व कुछ जगहों पर आधुनिक यंत्रों से निगरानी की जा रही है।

Trending Videos
India Pakistan Border
- फोटो : File Photo
कुछ यंत्र ऐसे है जो कि फसलों के बीच भी कोई व्यक्ति या जानवर गुजरता है तो उसकी मूवमेंट आधुनिक यंत्रों में आ जाती है, यंत्रों के इनपुट पर जवानों को सतर्क कर दिया जाता है, इन दिनों में घुसपैठ व तस्करी बढ़ने की प्रबल आशंका रहती है।
एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एहतियातन सरहदी हिस्सों के गांवों व कस्बों में पुलिस नाके व चौकसी बढ़ा दी गई हैं, इन दिनों पुलिस कि विभिन्न विंगे सरहदी हिस्सों में सक्रिय है और सरहदी हिस्सों में प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है।
स्टेशनों पर आरपीएफ ने बढ़ाई चौकसी
फिरोजपुर। जालंधर कैंट व सिटी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की आतंकी साजिश पर आईबी एलर्ट को देखते हुए आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। फिरोजपुर मंडल रेलवे के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ एस सुधाकर ने बताया कि जालंधर में जवानों की ड्यूटी के घंटे बढ़ाने के साथ अन्य सावधानियां बरती जा रही है। इसके अलावा सरहदी हिस्सों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों और स्टेशनों पर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।