फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy fog in Chandigarh weather update news today

Heavy Fog in Chandigarh: घने कोहरे में लिपटा चंडीगढ़, स्कूल-ऑफिस जाने वालों को आई परेशानी

Mon, 18 Nov 2024 07:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 07:39 AM IST
सार

मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी जारी की थी कि तापमान में गिरावट और हवा की नमी बढ़ने के कारण घने कोहरे की संभावना है। अगले तीन दिन भी कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विज्ञापन
Heavy fog in Chandigarh weather update news today
धुंध में स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में धुंध का प्रकोप जारी है। सोमवार की सुबह पूरा शहर घने कोहरे में लिपटा रहा। इससे स्कूल और आफिस जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार को लगातार तीसरे दिन शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार आया है, लेकिन घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में रविवार को सुबह 80 मीटर तक की विजिबिलिटी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी अब 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उधर, एक्यूआई पूरे दिन 300 के करीब दर्ज किया गया।  
विज्ञापन




घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई और अधिकांश इलाकों में वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 3 बजे घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। विजिबिलिटी महज 80 मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह भी कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

शहर में 300 के आसपास दर्ज किया गया एक्यूआई

शहर में सेक्टर-22, 25 और 53 में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगे हुए हैं। रविवार को शाम 7 बजे सेक्टर-22 में एक्यूआई 289, सेक्टर-25 में 290 तो सेक्टर-53 में 303 दर्ज किया गया। पूरे दिन एक्यूआई 300 के करीब ही रहा। हालांकि यह भी सांस लेने के लिए खराब की श्रेणी में आता है लेकिन पिछले दिनों में जो स्थिति बनी हुई थी, उससे लोगों को जरूर राहत मिली है। सेक्टर-22 का एक्यूआई 461 तक पहुंच गया था, जो अब तक का अधिकतम था। हालांकि अब धीरे-धीरे प्रदूषण के स्तर में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed