फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy collision between two cars near Burail Jail, six injured

Chandigarh News: बुड़ैल जेल के पास दो कारों में जबरदस्त टक्कर, छह घायल

Sat, 22 Jul 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Heavy collision between two cars near Burail Jail, six injured
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल के पीछे मुख्य सड़क पर वीरवार देर रात लगभग 1.30 बजे दो कार आपस में टकरा गईं। इसके चलते कार सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने जांच के बाद स्कोडा कार सवार पंचकूला सेक्टर-15 निवासी मनीष बिंद्रा की शिकायत के आधार पर होंडा सिटी चालक हिमाचल के ऊना निवासी शिवम चंदेल के खिलाफ लापरवाही और उतावलेपन से ड्राइविंग करते हुए किसी को घायल करने (आईपीसी 279, 337) की धाराओं में केस दर्ज कर किया। स्कोडा में सवार मनीष (30) ने बताया कि वह सेक्टर-34 की तरफ से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही जेल के पीछे वाली मुख्य सड़क पर पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार में गलत दिशा से आ रही होंडा सिटी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उनके साथ परिवार के दो सदस्य में कार में मौजूद थे। वहीं हादसे में दूसरी कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का जीएमसीएच-32 में उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed