फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat waves in chandigarh, chandigarh hot weather

पर्यावरण दिवस पर सूरज ने चेताया, गर्मी से बचना है तो बढ़ाओ छाया, पारा 45 पार

Mon, 05 Jun 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Heat waves in chandigarh, chandigarh hot weather
- फोटो : File Photo
राहत के तीसरे दिन बाद ही गर्मी ने सबको झुलसा कर रख दिया है। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। रविवार का तापमान अब तक के जून महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले एक जून 2012 को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रात का तापमान भी बढ़ गया है। शनिवार रात का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के सभी शहरों में लू चलेगी। रविवार को भी लोगों को लू से जूझना पड़ा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


छह की शाम से मिलने लगेगी राहत
झुलसा देनी वाली गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने के भी आसान बन रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में तेज आंधी के साथ कुछ जगहों पर बारिश की संभावना बन रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। करीब सात से आठ डिग्री अधिकतम तापमान गिर सकता है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये सावधानियां बरतें

Heat waves in chandigarh, chandigarh hot weather
फाइल फोटो
हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
जीएमसएच 16 के मेडिसिन विभाग के डाक्टरों ने बताया कि मानव शरीर का थर्मल पॉइंट 97.7 से 99.5 फॉरेनहाइट होता है। शरीर का तापमान इस स्तर से अधिक होने पर हीट स्ट्रोक होता है। इसमें मरीज को हाई फीवर हो जाता है और बेहोशी आने लगती है। तुरंत इलाज न होने पर मरीज की जान भी जा सकती है।

ये सावधानियां बरतें
- अगर पैरासिटमॉल खाने के बाद भी बुखार न उतरे, तो यह हीट स्ट्रोक का लक्षण होता है। ऐसी स्थिति में मरीज को ठंडा पानी पिलाने के साथ ठंडे पानी से शरीर पोछना चाहिए और तुरंत अस्पताल लाना चाहिए।
 - हीट स्ट्रोक शरीर में पानी की मात्रा की कमी के कारण होता है। इस भीषण गर्मी में ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पानी का सेवन करना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर साफ पानी लेकर जरूर निकलें।
- हीट स्ट्रोक से हाई फीवर के कारण ब्रेन डैमेज होने का खतरा रहता है। ऐसे में तेज धूप में सिर को ढककर रखें। खाली पेट घर से बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed