फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat wave, temperature may reach 30 degrees Celsius today

Chandigarh News: गर्मी की आहट, आज 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

Mon, 18 Mar 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Heat wave, temperature may reach 30 degrees Celsius today
चंडीगढ़। शहर में गर्मी ने आहट दे दी है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान जताया जा रहा है कि सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अभी मार्च का आधा महीना ही बीता है और तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है।शहर में रविवार को दिन के समय काफी तेज धूप रही, जिसकी वजह से दिन में गर्मी महसूस हुई। लोगों को अप्रैल-मई का अहसास हो गया। शहर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को ही शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और आने वाले दिनों में इससे ज्यादा भी दर्ज किया जाएगा। फिलहाल अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा और दिन के समय में तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है। बता दें कि शहर में एक मार्च से लेकर रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 21.5 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 70 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed