फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat released sweat during the day, mercury reached 39 degrees

Chandigarh News: गर्मी ने दिन में छुड़ाए पसीने, पारा पहुंचा 39 डिग्री पार

Tue, 16 May 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Heat released sweat during the day, mercury reached 39 degrees
मोहाली। मई की शुरुआत के साथ ही सूरज अपने उफान पर है। शहर में दिन के समय तापमान 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना है। इस समय मौसम में काफी उमस है और सुबह की शुरुआत ही गर्मी के साथ होती है और दोपहर होते-होते ये भीषण गर्मी में तब्दील हो जाती है। दिन में 12 बजे से तीन बजे के बीच बाहर निकलना तो और भी मुश्किल है क्योंकि उस समय लू के थपेड़े ऐसे लगते है कि अच्छा-खासा इंसान भी बेहोश होने लगे। शाम के वक्त लोग थोड़ी ठंडक की उम्मीद करते हैं, लेकिन उस समय भी पारा 30-35 के आसपास ही रहता है। रात में बिना कूलर या एसी के सोना अब नामुमकिन हो गया है। गर्मी के चलते आलम यह है कि दिन के समय तो बाजार में रौनक नजर ही नहीं आती। लोग की चाय की दुकानों पर कम आइसक्रीम की दुकानों पर ज्यादा नजर आते हैं। दिन के समय बुजुर्ग और बच्चे भी घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन





रोजाना लग रहे कट और लो वोल्टेज ने किया परेशान

शहर में आए दिन किसी न किसी इलाके में मरम्मत के नाम पर कट लग रहे हैं। अगर कभी कट नहीं भी लगते तो लो-हाई वोल्टेज की समस्या परेशान करती है। इससे शहरवासी बेहद परेशान हैं। हालांकि बिजली विभाग शहर में कट होने की बात से मना करता है लेकिन हकीकत यही है कि घोषित और अघोषित कट शहर में लग रहे है। इससे परेशान लोगों ने शिकायत भी की है।
विज्ञापन




पीने के पानी की समस्या हुई उत्पन्न

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पीने के पानी का संकट मंडराना शुरू हो गया है। नयागांव, खरड़, टीडीआई आदि जैसे कई इलाकों के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कहीं-कहीं पर तो लोगों को टैंकर मंगाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। नगर निगम ने शहर में पानी की समस्या को देखते हुए ही करोड़ों रुपये खर्च करके बूस्टर का इंतजाम किया था लेकिन आज भी वे बंद पड़े धूल खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed