फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garden of a advocate in chandigarh contained one thousand plant  

बागवानी का ऐसा शौक, एक हजार गमलों में लगाए पौधे, घर पर ही बना ली नर्सरी 

Tue, 15 Dec 2020 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 15 Dec 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Garden of a advocate in chandigarh contained one thousand plant  
चंडीगढ़ में एडवोकेट जेसी तूर के घर की छत पर बनाई गई नर्सरी। - फोटो : अमर उजाला

पेड़ पौधों से प्यार करने वालों के लिए उनके घर में बने बगीचे उनके परिवार की तरह हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही मानते हैं चंडीगढ़ के सेक्टर 21 में रहने वाले जेसी तूर। पेशे से एडवोकेट तूर ने बगीचे को इस तरह से बनाया है कि कोई भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता। 

विज्ञापन


करीब 1000 गमलों से सजे उनके बगीचे में विभिन्न किस्मों के पौधे और फूल हैं। घर के आंगन में भी उन्होंने हरा भरा लॉन बनाया है। घर की छत पर नर्सरी बनाई हुई है, जिसमें वह पौधे तैयार करते हैं। तूर का कहना है कि मेरे लिए यह बगीचा ही नहीं, मेरे परिवार का एक हिस्सा है। इसे इस तरीके से बनाया गया है कि इसे देखकर खुशी के साथ सकारात्मक सोच भी मिलती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जेसी तूर ने बताया कि उनका बेटा अभिराज भी उनके इस काम में उनका हाथ बंटाता है। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से ही बागवानी का शौक रहा है। धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदल गया। इसके लिए घर में 25 साल पहले गार्डन बनवाया। इसके बाद से इस गार्डन की देखभाल करना रुटीन बन गया। बगीचे में उन्होंने कई किस्मों के फूल लगाए हैं। इनमें गुलदाउदी के फूल सबसे अधिक हैं। 


तूर ने कहा कि आजकल कोविड के चलते हर किसी के मन में डर बैठा हुआ है। ऐसे में अपने घर के बने बगीचे में बैठकर सबकुछ भूल जाता हूं। यहां पर बैठकर मुझे और परिवार के अन्य मेंबर्स को सकारात्मक सोच आती है।

घर पर ही तैयार करते हैं खाद
तूर ने बताया कि वह गार्डन में रखे हुए पौधों का खुद ही ध्यान रखते हैं। गार्डन में रखे पौधे और फूलों के लिए वह घर पर ही खाद तैयार करते हैं। गिरे पत्तों को जमीन में डाल देते हैं और कुछ महीने बाद इनसे तैयार खाद को गमलों और गार्डन के विभन्न्न हिस्सों में डालते हैं। उनका कहना है कि गार्डन में रखे फूलों को कीड़ा न लगे इसके लिए वह नीम के पत्तों से तैयार किया गया पानी सभी गमलों में डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed