फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing on the bail petition of DSP's brother Satpal in the case of Kothi grabbing on June 16

कोठी कब्जाने के मामले में डीएसपी के भाई सतपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 जून को

Fri, 11 Jun 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the bail petition of DSP's brother Satpal in the case of Kothi grabbing on June 16
सभी केंद्र..
विज्ञापन

सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने का मामला ..
सतपाल डागर की जमानत याचिका पर अब सुनवाई 16 को
संजीव महाजन, दलजीत समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर होनी है सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी के भाई आरोपी सतपाल डागर और दलजीत सिंह उर्फ रूबल की जमानत याचिका पर अब 16 जून को सुनवाई होगी। मामले में वीरवार को सतपाल और दलजीत की जमानत याचिका सुनवाई थी, जिसे अदालत ने अब अगली तारीख 16 जून दे दी है। बता दें कि 16 जून को ही पत्रकार संजीव महाजन समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
इससे पहले सतपाल डागर की जमानत याचिका पर पुलिस ने जवाब देते हुए कहा था कि सतपाल डागर का भाई चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी है। गुरप्रीत सिंह उर्फ नकली राहुल मेहता को भी सतपाल डागर ही लेकर आया था। वह उसका स्कूल के समय का दोस्त था। पुलिस ने कहा कि जमानत मिलने पर आरोपी सुबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, सतपाल डागर के वकील ने कहा कि 16 लाख रुपये की राशि उनके मुवक्किल ने कर्ज के रूप में ली थी, जिसमें से सात लाख रुपये वापस भी कर दिए थे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 10 जून तय की थी। वहीं, मामले के अन्य आरोपी दलजीत सिंह ने भी अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिस पर अदालत ने उसे 10 दिन की राहत दे दी थी। हालांकि, आरोपी ने अदालत में आकर अपने 164 के बयान भी दर्ज करवाए थे। दरअसल, दलजीत पर सुरजीत बाउंसर के साथ अन्य आरोपियों को राहुल मेहता के बारे में जानकारी देने का आरोप है।
विज्ञापन

संजीव महाजन के नारको टेस्ट पर फैसला 12 जून को
उधर, सुरजीत बाउंसर की पत्नी ने संजीव महाजन पर सुरजीत की हत्या में शामिल होने का शक जताया था। इसे आधार बनाकर मलोया थाना पुलिस ने संजीव महाजन का दो दिन का रिमांड हासिल किया, लेकिन पुलिस पूछताछ में ऐसा कोई सुराग नहीं मिल सका, जिससे साबित हो सके कि संजीव का इस केस से कोई लेना-देना हो। इसके बाद पुलिस ने याचिका दायर कर संजीव महाजन का नारको टेस्ट करवाने की मांग की थी। मामले में नारको टेस्ट करवाने की याचिका पर 12 जून को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed