फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing on petition of gangster Lawrence Bishnoi in Punjab Haryana High Court today  sidhu moosewala murder case

Sidhu Moosewala Murder: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की याचिका, बताया आधारहीन

Thu, 02 Jun 2022 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 02:03 PM IST
सार

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। अब बिश्नोई को पंजाब लाने की तैयारी की जा रही है लेकिन उसे अपने एनकाउंटर का डर सता रहा है।

विज्ञापन
Hearing on petition of gangster Lawrence Bishnoi in Punjab Haryana High Court today  sidhu moosewala murder case
Lawrence Bishnoi-Sidhu Moose Wala - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने और उसे पंजाब नहीं ले जाने के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने याचिका को आधारहीन करार दिया। जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर की बेंच के सामने लॉरेंस बिश्नोई की याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिंह सिद्धू ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला केस में फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई को नामजद नहीं किया गया है और जब उसका नाम ही अभी एफआईआर में नहीं है तो वह कैसे इस याचिका को दायर कर सकता है। 

विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि लॉरेंस ने यह याचिका उसे नामजद किए जाने से पहले ही दायर कर दी है, ऐसे में यह याचिका प्री-मैच्योर है और आधारहीन भी। इसी आधार पर बिश्नोई की इस याचिका को खारिज कर दिया गया। बिश्नोई ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट से मांग की थी कि सिद्धू मूसेवाला केस में उससे जो भी पूछताछ किए जाने की जरूरत हो तो वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही की जाए। उसे इस मामले में पूछताछ के लिए पंजाब न लाया जाए, क्योंकि अगर उसे पंजाब लाया गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है और उसका एनकाउंटर किया जा सकता है। लॉरेंस बिश्नोई का कहना था कि उस पर लगाए गए यह आरोप निराधार हैं और वह इस मामले की जांच में शामिल होने के लिए भी तैयार है, लेकिन उससे इस मामले में जो भी पूछताछ करनी है उसे इंटेरोगेट किया जाना है तो वह दिल्ली तिहाड़ जेल में ही किया जाए, उसे पंजाब न लाया जाए। इससे उसकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उसने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी लेकिन बुधवार को वहां से याचिका वापस ले ली। दायर याचिका में लॉरेंस ने हाईकोर्ट से अपील की है कि इस मामले में पूछताछ दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही की जाए। याची ने कहा कि यदि उसे पंजाब लाया गया तो उसका एनकाउंटर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed