फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing on parole of Ram Rahim in Punjab Haryana HC now Haryana government will take decision

Ram Rahim Parole: राम रहीम की पैरोल पर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई, अब हरियाणा सरकार लेगी फैसला

Fri, 09 Aug 2024 05:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 09 Aug 2024 05:02 PM IST
सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल मिलेगा या नहीं अब इसपर हरियाणा सरकार फैसला लेगी। शुक्रवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में डेरा मुखी की पैरोल वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

विज्ञापन
Hearing on parole of Ram Rahim in Punjab Haryana HC now Haryana government will take decision
गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट से राहत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल याचिका पर शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। डेरा मुखी की तरफ से 21 दिनों की फरलो मांगे जाने पर हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को तय नियमों के तहत इसका निपटारा करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, गुरमीत सिंह राम रहीम की पैरोल के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका लगाकर राम रहीम को बार-बार जेल से बाहर लाने का विरोध जताया था। इस याचिका का उच्च न्यायालय ने निपटारा करते हुए कहा कि पिछले साल जब जनवरी में 50 दिनों की पैरोल दी गई थी तो उसके खिलाफ यह याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन वह पैरोल अब खत्म हो चुकी। 
विज्ञापन


राम रहीम ने दावा किया है कि वह इस साल 20 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो सहित कुल 41 दिनों की अवधि के लिए रिहाई के लिए पात्र है। इसलिए उसे इसका लाभ मिलना चाहिए। वहीं अब राम रहीम की तरफ से 21 दिनों की फरलो पर हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नियमों के तहत इसका निपटारा करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल

  • 24 अक्टूबर साल 2020- एक दिन
  • 21 मई साल 2021- एक दिन
  • अक्तूबर साल 2022- 40 दिन
  • जून साल 2022- एक महीने
  • 7 फरवरी साल 2022- 21 दिन 
  • 21 जनवरी 2023- 40 दिन
  • 20 जुलाई 2023- 30 दिन
  • नवंबर साल 2023- 21 दिन
  • 19 जनवरी साल 2024- 50 दिन, बाद में इसमें 10 दिन बढ़ा दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed