फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing in Minister Sandeep Singh polygraph test case in molestation of female coach scheduled on May 1

महिला कोच छेड़छाड़ मामला: मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में नहीं हुई सुनवाई, अब एक मई को होगी

Sat, 29 Apr 2023 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 03:22 PM IST
सार

जूनियर महिला एथलीट कोच की ओर से छेड़छाड़ के संबंध में दी गई शिकायत पर 31 दिसंबर को हरियाणा के मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया।

विज्ञापन
Hearing in Minister Sandeep Singh polygraph test case in molestation of female coach scheduled on May 1
महिला कोच व संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में शनिवार को सुनवाई नहीं हुई। मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत में सुनवाई होनी थी, जिस पर मंत्री संदीप सिंह की तरफ से जवाब दायर किया जाना था, लेकिन सिविल जज तेजप्रताप सिंह रंधावा छुट्टी पर होने की वजह से शनिवार को मामले में सुनवाई नहीं हुई। अब मामले में एक मई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


यह है मामला
जूनियर महिला एथलीट कोच की ओर से छेड़छाड़ के संबंध में दी गई शिकायत पर 31 दिसंबर को हरियाणा के मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिला डीएसपी पलक गोयल के सुपरविजन में एक विशेष जांच कमेटी गठित कर रखी गई है। एसआइटी मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed