{"_id":"657a7f40dafe4e43d30dfd47","slug":"hearing-in-interview-of-gangster-lawrence-bishnoi-in-high-court-today-all-update-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, पंजाब सरकार सौंपेगी अपनी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, पंजाब सरकार सौंपेगी अपनी रिपोर्ट
Thu, 14 Dec 2023 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:46 AM IST
सार
ए कैटेगरी के गैंगस्टरों की सूची में शामिल लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू 14 और 17 मार्च को निजी टीवी पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई थी।
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुख्यात गैंगस्टर और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई के निजी चैनल पर प्रसारित इंटरव्यू मामले की आज हाईकोर्ट में सुनवाई है। पंजाब सरकार आज अपना जवाब दाखिल करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की किसी भी जेल से नहीं हुआ था। इस बारे में कोई सबूत मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को नहीं मिला है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन
ए कैटेगरी के गैंगस्टरों की सूची में शामिल लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू 14 और 17 मार्च को निजी टीवी पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। एसआईटी काफी समय से मामले की जांच कर रही थी। इसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई है।
विज्ञापन
लंबी पूछताछ के बाद बनी है रिपोर्ट
यह रिपोर्ट पूरी तरह गुप्त है, हालांकि सूत्रों से पता चला है कि रिपोर्ट बनाने से पहले एसआईटी ने इस मामले की लंबी पड़ताल की है ।एसआईटी ने 90 के करीब पंजाब पुलिस के अधिकारियों और जेल विभाग के मुलाजिमों और लारेंस से पूछताछ की है । एसआईटी बठिंडा जेल भी गई थी ।इसके अलावा टीम ने खरड़ मानसा और उन स्थानों का दौरा भी किया था, जहां पर लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड के दौरान रखा गया था।