चंडीगढ़ पीजीआई: कोविड ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को ऑडियो वीडियो तकनीक से किया जा रहा तनाव मुक्त
पीजीआई ने कोरोना की पहली लहर के दौरान 2020 मई में अपने स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट पहनने(डोनिंग) और उतारने (डोफिंग) के दौरान किए जाने वाले 20 प्रक्रियाओं के बीच संक्रमित होने से बचाने के लिए ऑडियो विजुअल रिमोट सर्विलांस डोपिंग सिस्टम लागू किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ पीजीआई के कोविड अस्पताल ने जहां देश के हजारों संक्रमित मरीजों की जान बचाई है, वहीं अस्पताल प्रशासन ने अपने स्वास्थ्यकर्मियों को तनावमुक्त रखने का भी पूरा प्रबंधन किया है। पीजीआई ने ऑडियो विजुअल रिमोट सर्विलांस डोपिंग सिस्टम के माध्यम से पीपीई किट पहनने व उतारने की तकनीक पर सर्वे किया। सर्वे में यह बात सामने आई है कि प्रबंधन के इस प्रयास से स्वास्थ्य कर्मी काफी हद तक संतुष्ट हैं। इसमें शामिल 75 प्रतिशत कर्मचारियों ने तकनीक के माध्यम से तनावमुक्त होकर काम करने की बात कही है।
पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा किए गए इस सर्वे में कोविड अस्पताल के 200 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया है, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल कर्मचारी शामिल हैं। सर्वे में शामिल कर्मचारियों से संक्रमण से बचाने के लिए 2020 मई में लागू किए गए ऑडियो विजुअल रिमोट सर्विलांस डोपिंग सिस्टम के प्रति संतुष्टि को लेकर सवाल पूछे गए। इसमें ज्यादातर कर्मचारियों ने उस तकनीक के प्रति संतुष्टि जताते हुए उसे तनाव प्रबंधन और संक्रमण के प्रति उनके मन में बैठे डर को दूर करने का माध्यम बताया है। इस सर्वे को इंटरनेशनल जनरल ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित किया गया है।
देश का पहला रिमोट सर्विलांस सिस्टम किया था लागू
सर्वे में शामिल एनेस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने बताया कि पीजीआई ने कोरोना की पहली लहर के दौरान 2020 मई में अपने स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट पहनने(डोनिंग) और उतारने (डोफिंग) के दौरान किए जाने वाले 20 प्रक्रियाओं के बीच संक्रमित होने से बचाने के लिए ऑडियो विजुअल रिमोट सर्विलांस डोपिंग सिस्टम लागू किया था। यह देश का पहला ऐसा सिस्टम था जिसे पीजीआई ने सफलतापूर्वक लागू कर अपने स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाया। इस तकनीक का प्रयोग कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की मानसिक स्थिति और संतुष्टि का स्तर जांचने के लिए ही इसकी अगली कड़ी में सर्वे किया गया। साथ ही इस तकनीक की अगली कड़ी में वन में कम्युनिकेशन की बजाए टू वे कम्युनिकेशन की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बताने वाले का सीधा संपर्क सीखने वाले के बीच हो सके।
तीन स्तर पर जांची संतुष्टि
- कोविड अस्पताल में बनाए गए क्षेत्र में उन्हें उनके जरूरत के अनुसार संक्रमण से बचाव संबंधी संसाधन प्राप्त है कि नहीं।
- पीपीई किट पहनने व उतारने के दौरान उनके द्वारा की जा रही गलतियों को सुधारने की व्यवस्था वहां है कि नहीं।
- ऑडियो वीडियो माध्यम के जरिए पीपीई किट पहनने व उतारने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा के बाद से संक्रमण को लेकर उनके मन से डर, एंजायटी व तनाव कितना दूर हो पाया है।
हमारा उद्देश्य मरीजों के साथ ही अपने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और मानसिक संतुष्टि का भी पूरा ध्यान रखना है। इसके अंतर्गत ही हमने सबसे पहले ऑडियो विजुअल माध्यम से पीपीई किट पहनने व उतारने की तकनीक लागू की, ताकि वे इस प्रक्रिया के दौरान संक्रमित न हो सके। उसके बाद उस तकनीक का प्रभाव जानने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के बीच सर्वे किया जिससे पता चला कि हमारा किया गया कार्य उन्हें मानसिक रूप से संतुष्ट व तनाव मुक्त करने में सहायक सिद्ध हुआ है। -प्रो. जीडी पुरी, डीन एकेडमिक पीजीआई