{"_id":"5eac33fc8ebc3e85b54f7293","slug":"health-minister-of-punjab-asked-for-economic-package-from-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सेहत मंत्री ने केंद्र से मांगा 25 हजार करोड़ का पैकेज, बोले- सभी राज्यों को समान मदद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सेहत मंत्री ने केंद्र से मांगा 25 हजार करोड़ का पैकेज, बोले- सभी राज्यों को समान मदद मिले
Fri, 01 May 2020 08:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से जंग के लिए पंजाब को 25 हजार करोड़ रुपये का पैकेज देने की मांग करते हुए राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि राज्य सरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में इस जंग को सुचारु ढंग से लड़ रही है। मंत्री ने माना कि यह त्वरित कार्रवाई वाली जंग है, जिसे लड़ते हुए कहीं कोई कमी रह जाती है लेकिन उसे तुरंत ही दूर कर लिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने सीमित साधनों के बावजूद इस जंग में अपने सभी संसाधनों को झोंक रही है, वहीं केंद्र सरकार को बाकी राज्यों की तरह पंजाब को भी समान दृष्टि से देखना चाहिए। अकाली नेताओं द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए बलबीर सिद्धू ने कहा कि वे पहले अपने अतीत में झांक लें कि जब उनकी सरकार थी तब उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह से कितनी मदद मिलती थी।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि अकालियों ने अपनी सरकार के समय एक बार डॉ. मनमोहन सिंह से मिलकर पंजाब के लिए 4000 करोड़ रुपये मांगे थे लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह ने उन्हें 5100 करोड़ रुपये देकर भेजा था। सिद्धू ने कहा कि केंद्र से मदद के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और बाकी अकाली नेता झूठ बोल रहे हैं जबकि केंद्र ने मदद के नाम पर एक भी पैसा नहीं दिया है, उलटे पंजाब का पैसा भी दबाया हुआ है।
विज्ञापन