पंजाब : स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने 22 नई एंबुलेंस को दिखाई झंडी, 20 मिनट में मरीज तक पहुंचने का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अब आपात स्थिति में एंबुलेंस की सेवा तत्काल मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग को 22 नई और छोटी एंबुलेंस मिल गई हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली में नई एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के पास शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस का बेड़ा 422 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू ने बताया कि ये एंबुलेंस 108 हेल्पलाइन के तहत चलने वाली एंबुलेंसों के अतिरिक्त चलेंगी। इनकी खास बात यह होगी कि यह छोटी तंग गलियों में मरीजों तक पहुंच पाएंगी। हर वैन में मरीजों और चालकों के अलावा पांच सहायक भी होंगे, जिससे शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
Punjab Health Minister Balbir Singh Sidhu today flagged off 22 small Ambulances for each district of Punjab to provide emergency services in congested areas of cities: State government pic.twitter.com/1MF177HLeA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 23, 2021
ये एंबुलेंस सभी जरूरी उपकरणों के साथ लैस हैं। सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंसों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले एक साल के दौरान 180 एंबुलेंसों की खरीद की है और सभी 22 जिलों की अपनी, एएलएस एंबुलेंस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) हैं जो पूरी तरह से जीवन बचाने वाले उपकरणों वेंटिलेटर, मल्टी-पैरा पेशेंट मॉनिटर, सेक्शन मशीन, नेबुलाइजर्स के साथ तैयार हैं।
20 मिनट में पहुंचेंगी तय स्थान पर
स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि विभाग ऐसी व्यवस्था बना रहा है कि आपात स्थिति में ये एंबुलेंस तय स्थान पर 20 मिनट में पहुंच सकें। ये एंबुलेंस महामारी के दौरान गंभीर मरीजों को समय पर स्वास्थ्य संस्थाओं तक ले जाने के लिए मददगार साबित हुई हैं। ऐसे समय में जब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है, इन नई एंबुलेंसों के साथ महामारी के विरुद्ध लड़ाई को और बल मिलेगा।