फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department will investigate 17 de-addiction centers of the city

Chandigarh News: स्वास्थ्य विभाग शहर के 17 नशा मुक्ति सेंटरों की करेगा जांच

Tue, 09 May 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health department will investigate 17 de-addiction centers of the city
पंचकूला। शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब जिले में चल रहे 17 नशा मुक्ति सेंटरों की जांच की जाएगी। अगर इसमें कोई नियमों के विपरीत चलते पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई कर लाइसेंस रद्द किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। विभाग की ओर से जांच में पीछे मानक के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र नहीं चलना पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाइसेंस की रिन्यूल भी नहीं हो पाई है। इस कारण अब तक चार नशा मुक्ति केंद्रों के लाइसेंस कैंसिल किए गए है। इसमें बिल्डिंग सेफ नहीं होने के कारण इस तरह के हालात हुए हैं। वहीं, शहर में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों की जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

अधिक बेड लगाने पर कैंसिल किए हैं लाइसेंस
शहर के कालका स्थित टिपरा में रिहेबिलिटेशन सेंटर 20 बेड का बनाया गया गया है। यहां पर चेकिंग के दौरान 40 लोग भर्ती पाए गए। वहीं, नियमों की अनदेखी के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया है। शहर के सेक्टर-25 स्थित नशा मुक्ति केंद्र की बिल्डिंग सेफ नहीं हैं। इस कारण इसे भी कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा पिंजौर और बरवाला में अवैध चल रहे नशा केंद्रों से लोगों को रेस्क्यू कर मरीजों को छुड़ाया गया है। इस तरह की वायलेशन मिलने के बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पिंजौर में खुद छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस और सीआईडी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

कोट...
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम बनाकर पूरे शहर में चेकिंग की जाएगी। अगर अवैध नशा मुक्ति केंद्र चलता पाया गया तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में पुलिस और प्रशासन के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed