फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department team reached Sector-30 and Maloya at night, coronavirus, lockdown, curfew

कोरोना महामारीः चंडीगढ़ में दो और संक्रमित मिले, अब मरीज हुए 23, पीजीआई के छह कर्मी भी संदिग्ध

Sat, 18 Apr 2020 12:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Health department team reached Sector-30 and Maloya at night, coronavirus, lockdown, curfew
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ के शुक्रवार का दिन तो राहत भरा रहा, लेकिन शाम होते-होते कोरोना के दो नए मरीज सामने आ गए। इससे यूटी में एक बार फिर हड़कंप मच गया। बीते कुछ दिनों की राहत के बाद दो नए मामले सामने आने से एक बार फिर प्रशासनिक अफसरों से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिन दो मरीजों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई, उनमें एक सेक्टर-30 निवासी 53 वर्षीय महिला है। दूसरा पीजीआई में तैनात धनास निवासी 50 वर्षीय हेल्थ वर्कर है। इसके साथ ही शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है। हालांकि इनमें से 10 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इनमें से एक मरीज शुक्रवार को पीजीआई से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


पीजीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पीजीआई के सीडी वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों को एडमिट किया गया है। इसमें  धनास स्थित 50 वर्षीय पुरुष (पीजीआई हेल्थ वर्कर) जबकि, दूसरा मरीज सेक्टर-30 निवासी 53 वर्षीय महिला बताई जा रही है, जो जीएमएसएच सेक्टर-16 के आइसोलेशन वार्ड में कई दिनों से एडमिट थी। सूत्रों के मुताबिक, इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह पीजीआई स्टाफ संदिग्ध, किए गए भर्ती
जानकारी के मुताबिक, पीजीआई में शुक्रवार को उसके दो हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक धनास निवासी, जबकि दूसरा नयागांव (मोहाली) का रहने वाला है। इनके अलावा कोरोना संदिग्ध पीजीआई स्टाफ के छह और लोगों को सीडी वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और हेल्थ वर्कर शामिल हैं। इन सभी को शुक्रवार देर रात भर्ती किया गया।

हालांकि बताया जा रहा है कि इनमें से पीजीआई के इंटरनल मेडिसिन के 24 साल के दो जूनियर रेजिडेंट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि गायनी डिपार्टमेंट के कंसलटेंट, मोहाली के नयागांव की 19 साल की युवती और इंटरनल मेडिसिन की व फीमेल लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट आना बाकी है। इन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

सेक्टर-30 और मलोया में कुछ लोग क्वारंटीन

सेक्टर-30 और धनास में शुक्रवार को दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रात को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर-30 और मलोया में कुछ लोगों को क्वारंटीन कर दिया। ये लोग पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में थे। जिन लोगों को क्वारंटीन किया गया, उनमें घर के सदस्यों के साथ रिश्तेदार भी शामिल हैं।

बता दें कि शुक्रवार को पूरे दिन किसी भी व्यक्ति को होम क्वारंटीन नहीं किया गया था, लेकिन रात को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित 2 टीमें तत्काल फील्ड में निकलीं। एक टीम सेक्टर-30 और दूसरी टीम मलोया पहुंची। टीम के अनुसार सेक्टर-30 बी निवासी 50 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

महिला के परिजनों को टीम ने तत्काल क्वारंटीन किया। वहीं, महिला ने अपनी डेढ़ वर्षीय पोती को मलोया में उसकी नानी के यहां भेजा था। टीम ने वहां भी पहुंचकर पोती समेत अन्य रिश्तेदारों सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है। सूत्रों की मानें तो महिला का सेक्टर-16 स्थित हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को ही महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed