फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department taken over from G Anupama

Chandigarh News: जी अनुपमा से लिया स्वास्थ्य विभाग, सुधीर राजपाल को मिली जिम्मेदारी

Sun, 03 Mar 2024 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health department taken over from G Anupama
आईएएस आनंद मोहन शरण से उद्योग व वाणिज्य लेकर अरुण गुप्ता को सौंपा
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने चुनाव से पहले 26आईएएस अधिकारी बदले

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले व विभाग बदल दिए हैं। इसमें कई प्रशासनिक सचिव भी शामिल हैं। 1990 बैच के आईएएस व अपर मुख्य सचिव सुधीर राजपाल से स्कूल एजुकेशन विभाग व कृषि विभाग लेकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया है। इसके साथ नागरिक उड्डयन विभाग भी उनके पास रहेगा। 1990 बैच के आईएएस व अपर मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता से मत्स्य पालन विभाग लेकर कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई। साथ में पशुपालन विभाग भी रहेगा। 1990 बैच के ही तीसरे आईएएस व अपर मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण से उद्योग व उच्च शिक्षा विभाग लेकर उन्हें पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 1991 बैच के आईएएस व अपर मुख्य सचिव विनीत गर्ग से पर्यावरण लेकर उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है। 1991 बैच के आईएएस श्रीकांत वाल्गड को मत्स्य पालन और 1991 बैच की आईएएस व अपर मुख्य सचिव जी अनुपमा से स्वास्थ्य विभाग लेकर उन्हें स्कूल एजुकेशन की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास ट्रेड फेयर अथॉरिटी की भी जिम्मेदारी रहेगी। 1992 बैच के आईएएस व अपर मुख्य सचिव अरुण गुप्ता को उद्योग व कॉमर्स का प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले की तरह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की जिम्मेदारी रहेगी। 2002 बैच के आईएएस टीएल प्रकाश को माइनिंग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे हाउसिंग फॉर ऑल और हाउसिंग बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। हालांकि उनके पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्रभार पहले की तरह रहेगा। आईएएस मो. शाईन को हाउसिंग फॉर ऑल का कमिश्नर और सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। आईएएस संजय जून को फरीदाबाद का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह सैनिक व अर्द्ध सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर जनरल बने रहेंगे। रोहतक के कमिश्नर संजय वर्मा को हरियाणा वूमन डेवलेपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। फरीदाबाद विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अनिता यादव को हटाकर उन्हें हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईएएस साकेत कुमार को एनर्जी डिपार्टमेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हैफेड व हाट्रोन मैनेजिंग डायरेक्टर जे गणेशन को हाउसिंग फॉर ऑल का निदेशक व हाउसिंग बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक को हरियाणा बीज परिवर्धन निगम लिमिटेड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम के कमिश्नर नरहरि सिंह बांगड़ को ह्यूमन राइट कमिशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।


सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व करनाल के उपायुक्त बदले
फतेहाबाद के डीसी अजय सिंह तोमर का तबादला कर सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। राजस्व व आपदा प्रबंधन विशेष शासन सचिव रामकुमार सिंह का तबादला कर सिरसा का उपायुक्त बनाया गया है। सिरसा के डीसी पार्थ गुप्ता का तबादला कर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का अपर प्रमुख कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। रोहतक के उपायुक्त अजय कुमार को नगर निगम रोहतक के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हिसार नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया को हिसार डीसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। करनाल के उपायुक्त व स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीश यादव को हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड व हरियाणा राज्य फेडरेशन आफ सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। हिसार के उपायुक्त उत्तम सिंह को करनाल का उपायुक्त व करनाल स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। पानीपत के नगर आयुक्त राहुल नरवाल का फतेहाबाद का डीसी बनाया गया है। आईएएस डॉ. हरीश कुमार को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया है। आईएएस साहिल गुप्ता को पानीपत के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed