{"_id":"6abecb29b08b3333d8036915","slug":"health-department-conducting-tb-screenings-in-villages-awareness-campaign-underway-chandigarh-news-c-289-1-pkl1068-3282-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्वास्थ्य विभाग गांवों में कर रहा टीबी की जांच, जागरूकता अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्वास्थ्य विभाग गांवों में कर रहा टीबी की जांच, जागरूकता अभियान जारी
विज्ञापन
कुराली। स्वास्थ्य विभाग टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की जांच और जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बूथगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन मल्कपुर टपरियां गांव में जांच शिविर लगाया गया।
एसएमओ अलकजोत कौर ने बताया कि टीमें गांवों में शिविर लगाने के साथ घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। शिविरों में संदिग्ध मरीजों की मौके पर एक्सरे जांच होती है। बीमारी की पुष्टि होने पर तुरंत पंजीकरण कर उपचार शुरू किया जाता है। दो सप्ताह से अधिक खांसी, भूख कम लगना और वजन कम होना टीबी के संभावित लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवानी चाहिए। अलकजोत कौर ने कहा कि टीबी का उपचार पूरी तरह संभव है और सरकारी संस्थानों में डॉट्स प्रणाली के तहत यह निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से समय पर जांच करवाकर बीमारी का फैलाव रोकने की अपील की।