फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   health, Civil Hospital Sector -22, The lack of doctors, chandigarh

मेडिसिन, ऑर्थोपीडिक्स डॉक्टर के बिना चल रहा अस्पताल

Mon, 18 Apr 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Apr 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
health, Civil Hospital Sector -22, The lack of doctors, chandigarh
स्वास्थ्य सेवा
सेक्टर-22 का सिविल अस्पताल मेडिसिन और ऑर्थोपीडिक्स डॉक्टर के बिना ही चल रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को सेक्टर 16 के अस्पताल, पीजीआई और जीएमसीएच-32 के अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी। लेकिन इस दिशा में कोई फैसला नहीं हो पाया। हालांकि पिछले दिनों सेक्टर-22 अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान आला अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही डॉक्टरों की नियुक्ति करेंगे। ताकि मरीजों की समस्याओं का समाधान निकल पाए।
विज्ञापन


विशेषज्ञ बताते हैं कि मेडिसिन डिपार्टमेंट का डॉक्टर किसी भी अस्पताल की रीढ़ होता है। किसी भी अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज भी मेडिसिन डिपार्टमेंट के आते हैं। मेडिसिन के डॉक्टर न होने से लगातार भीड़ बढ़ रही है। इसके अलावा अस्पताल में सर्जरी विभाग के भी डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में एक्स-रे भी नहीं होते
सिविल अस्पताल में इमरजेंसी तो शुरू हो गई है, लेकिन रात के वक्त एक्स-रे की सुविधा नहीं है। अस्पताल के सेक्टर-22 से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इमरजेंसी में अगर कोई पेशेंट आ जाए तो उसका एक्स-रे होना असंभव है।

अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा तो है, लेकिन रात के वक्त उसे संचालित करने वाला कोई नहीं है। इस बारे में भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति की जस की तस बनी है। इसके अलावा ईसीजी टेक्नीशियन भी नहीं है।

इन डॉक्टरों की होती है ओपीडी
सेक्टर-22 अस्पताल में आई, फिजियोथैरेपी, गाइनी, पीडियाट्रिक्स, चेस्ट-टीबी और आयुर्वेदिक डिपार्टमेंट की रोजाना ओपीडी होती है। अस्पताल में गाइनी की ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ होती है। गाइनी डिपार्टमेंट के डॉक्टर काफी काबिल हैं, जिसकी वजह से यहां पर मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed