{"_id":"6259d1be630d634f977021c7","slug":"health-and-education-department-will-make-children-aware-of-vaccination-through-art-chandigarh-news-pkl447771091","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला के जरिए बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला के जरिए बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग साथ मिलकर बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा। इसको लेकर दोनों विभाग के अधिकारी बैठक कर शेड्यूल तैयार करेंगे। अभियान के तहत स्कूलों में कला के जरिए बच्चों को कोरोना महामारी और टीकाकरण के फायदों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें स्कूलों में कलस्टर स्तर पर पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।
यूटी टीकाकरण अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण जागरूकता को लेकर शिक्षा विभाग के साथ योजना बना रहे हैं। अभी इसको लेकर बैठक होनी है। चूंकि अभी बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और दोबारा से स्कूल में ऑफलाइन माध्यम में बच्चों ने आना शुरू किया है इसलिए टीकाकरण प्रक्रिया के बाद बच्चे स्कूल में पढ़ने आएंगे तो वे सुरक्षित रहेंगे। इसके लिए स्कूलों में पेंटिंग और पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका आयोजन कलस्टर स्तर करवाने की योजना बना रहे हैं जिससे हर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे इस अभियान में शामिल हों। प्रतियोगिताओं के बाद स्कूलों में टीकाकरण शिविर का भी आयोजन करवाया जाएगा। जिससे बच्चे अपने स्कूलों में कोरोना का टीका लगवा पाएं।
स्कूलों में अभिभावकों को कर रहे जागरूक
जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर ने बताया कि स्कूलों में परीक्षा परिणाम और दाखिले के लिए आने वाले अभिभावकों को स्कूल स्तर पर बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शिक्षक अपनी कक्षा के छात्रों को भी टीकाकरण के प्रति संवेदनशील कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ भी कोरोना टीकाकरण को लेकर बैठक होनी है, इसमें जागरूकता अभियान में तेजी लाने पर विचार किया जाएगा।