फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Head master of Government High School Chandigarh Sector 19 attacked by student

इतना गुस्सा: अनुशासन में रहने की बात पर भड़का छात्र, स्कूल हेडमास्टर के सिर पर मारी रॉड, चंडीगढ़ का मामला

Wed, 29 Nov 2023 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 03:29 PM IST
सार

हमलावर ने हेडमास्टर के सिर पर तीन बार रॉड से हमला किया। घायल हेड मास्टर का बेटा आईटी पार्क की एक निजी कंपनी में कार्यरत है जबकि उनकी पत्नी सेक्टर 21 के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं।

विज्ञापन
Head master of Government High School Chandigarh Sector 19 attacked by student
अस्पताल में भर्ती हेडमास्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-19 के सरकारी हाईस्कूल के 50 वर्षीय हेडमास्टर के सिर पर नौवीं कक्षा के विद्यार्थी ने रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में हेडमास्टर को सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


हमलावर साथ के ही सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौवीं का छात्र है और किशनगढ़ का रहने वाला है। हेडमास्टर के सिर पर छह टांके लगे हैं। सेक्टर 19 थाना पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और सेक्टर 19 थाने में ही उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना स्कूल परिसर में लगभग साढ़े 12 बजे घटी। वहीं घटना के बाद सेक्टर 16 अस्पताल में बड़ी संख्या में अध्यापक इकट्ठे हुए और स्कूलों में अध्यापकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। फिलहाल सेक्टर 19 थाना पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हमलावर ने हेड मास्टर के सिर पर तीन बार रॉड से हमला किया। घायल हेड मास्टर का बेटा आईटी पार्क की एक निजी कंपनी में कार्यरत है जबकि उनकी पत्नी सेक्टर 21 के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि हेड मास्टर इस युवक को अनुशासन में रहने के लिए कह रहे थे मगर युवक ने गुस्से में आकर उन पर हमला कर दिया। सेक्टर 19 के सरकारी हाई स्कूल और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच में एक अंदरूनी गेट बना हुआ है। इसी गेट के बाहर स्कूल के हेड मास्टर कुर्सी पर बैठे हुए थे तभी दूसरे स्कूल से आए छात्र ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed