फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HCS topper car made from visually impaired quota seen driving

Chandigarh : दृष्टि बाधित कोटे से बना एचसीएस टॉपर कार चलाते दिखा, हरियाणा सरकार से जवाब तलब

Sun, 15 Sep 2024 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 05:36 AM IST
सार

हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) में दृष्टि बाधित कोटे से टॉप कर चयनित होने वाले अश्वनी गुप्ता का ड्राइविंग लाइसेंस और कार चलाते हुए एक वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
HCS topper car made from visually impaired quota seen driving
अश्वनी गुप्ता का कार चलाते का वीडियो। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

देशभर में चर्चित पूजा खेडकर के जैसा ही एक मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में हरियाणा से सामने आया है। हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) में दृष्टि बाधित कोटे से टॉप कर चयनित होने वाले अश्वनी गुप्ता का ड्राइविंग लाइसेंस और कार चलाते हुए एक वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन


अश्वनी गुप्ता का ड्राइविंग लाइसेंस हिमाचल प्रदेश से जारी हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को भरोसा दिलाया कि अश्वनी गुप्ता के सभी दस्तावेज की जांच के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। 
विज्ञापन




18 जून 2024 को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की तरफ से एचसीएस में चयनित 112 कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र देने की सिफारिश की गई थी। इस मामले में हरियाणा के हिसार निवासी रीतू ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका दायर कर दी। इस याचिका में रीतू ने दृष्टि बाधित कोटे से एचसीएस टॉपर अश्वनी गुप्ता के चयनित होने पर सवाल उठाकर जांच की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा-मामला गंभीर, सरकार से जवाब मांगा... याची ने बताया कि इस बारे में सरकार व एसपीएचसी को शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद मामले में ना कोई जांच हुई और न कोई कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए हरियाणा सरकार से जवाब मांगा, जिस पर हरियाणा सरकार ने कोर्ट को विश्वास दिलाया कि अश्वनी गुप्ता के दस्तावेज और उनकी ओर से दी गई जानकारी की उचित जांच के बगैर उन्हें नियुक्ति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed