{"_id":"5ce42b40bdec22077b458aa4","slug":"hcs-executive-branch-results-of-preliminary-examination-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीती एचसीएस बनने की शुरुआती जंग, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, अब मेन्स की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीती एचसीएस बनने की शुरुआती जंग, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, अब मेन्स की बारी
Tue, 21 May 2019 10:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 May 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एचसीएस के खाली पदों को भरने के लिए सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 31 मार्च 2019 को आयोजित एचसीएस एग्जीक्यूटिव ब्रांच की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम मंगलवार देर शाम जारी कर दिया। अब चयनित अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में बैठना होगा। परीक्षा की तिथि आयोग की ओर से जल्द ही जारी की जाएगी। इस परीक्षा से संबंधित अनेक मामले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य का अंतिम फैसला हाईकोर्ट के आदेश पर भी निर्भर करेगा। सामान्य श्रेणी के 104 पदों के लिए 1251 अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य श्रेणी की कटऑफ 130.31 गई है। जबकि एससी श्रेणी के 33 पदों के लिए 396 उम्मीदवारों को मेन्स के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
इस श्रेणी की कटऑफ 105.15 रही है। बीसी-ए श्रेणी के 21 पदों के लिए 292 उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। इसकी कटऑफ 115.16 रही। बीसी-बी श्रेणी के 8 पदों के लिए 96 उम्मीदवार बुलाए गए हैं, इनकी कटऑफ 129.34 रही है। एक्स सर्विसमैन कोटे में सामान्य श्रेणी के 5 पदों के लिए 60 उम्मीदवार चुने गए हैं, जिनकी कटऑफ 104.82 रही है।
विज्ञापन
इसी श्रेणी के एससी वर्ग के 1 पद के लिए 12 अभ्यर्थी बुलाए हैं, जिनकी कटऑफ 72.04 रही है। बीसी-ए में 1 पद के लिए 12 उम्मीदवार चुने हैं, उनकी कटऑफ 87.62 रही है। दिव्यांग श्रेणी में 11 पदों के लिए 232 उम्मीदवार बुलाए हैं। जिनकी कटऑफ 98.63 से लेकर 92.25 तक रही।