फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HC Damnation to municipal corporation

गड्ढे भरने को फंड नहीं तो वित्त आपातकाल घोषित कर दे निगम: हाईकोर्ट

Sat, 27 Oct 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
HC Damnation to municipal corporation
हाईकोर्ट - फोटो : SELF

सड़कों पर बने गड्ढों को न भरना और मरम्मत न होने का कारण फंड की कमी बताना एमसी को भारी पड़ गया। हाईकोर्ट ने निगम को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर सड़क के गड्ढे भरने के लिए भी फंड नहीं है तो वित्त आपातकाल घोषित कर दो। कोर्ट की फटकार के बाद निगम ने बताया कि फंड की कमी पहले थी, लेकिन अब फंड आ चुका है।

विज्ञापन


 जल्द ही शहर की सब सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि केवल मौखिक बात नहीं स्वीकार की जाएगी। अगली सुनवाई पर यह बताया जाए कि सब सड़कों को ठीक करने के लिए क्या समय सीमा तय की गई है। इसके साथ ही सड़कों पर स्ट्रीट लाइट का मुद्दा भी उठाया गया। हाईकोर्ट को बताया गया कि ज्यादातर स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन


 इस पर हाईकोर्ट ने प्रशासन से पूछा कि आखिर क्यों स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं करवाई जा रही। प्रशासन ने बताया कि स्ट्रीट लाइट में एलईडी लगाने का काम चल रहा है। हाईकोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिए कि अगली सुनवाई पर बताया जाए कि टेंडर किसे, कब, कितने समय के लिए और किन शर्तों के साथ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयागांव में साफ-सफाई की आउट सोर्सिंग में बड़ा घोटाला
नयागांव में साफ-सफाई का काम आउटसोर्स किया गया है, लेकिन यहां एक बड़ा घोटाला सामने आया है। हाईकोर्ट को बताया गया कि रजिस्टर में यहां 113 सफाई कर्मी दिखाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में सिर्फ 22-23 सफाई कर्मी ही काम कर रहे हैं। हाजिरी सबकी लग रही है और सभी का वेतन जारी भी किया जा रहा है। 


यह जानकारी हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर ने हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट में दी है। हाईकोर्ट को बताया गया कि जो वेतन जारी किया जा रहा है उसमें पूरी धांधली की जा रही है। हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए नयागांव नगर परिषद को जांच कर इसकी रिपोर्ट अगली सुनवाई पर सौंपने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed