Haryana Board: 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित, 33 फीसदी छात्र पास, यहां क्लिक कर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी ओपन (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 33 फीसदी परीक्षार्थी ही सफल हो पाए। यहां भी बेटियों ने बाजी मारी। बेटियों का पास प्रतिशत 41.06 रहा जबकि 28.85 फीसदी ही लड़के पास हुए। गुरुवार शाम को बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परिणाम की घोषणा की। हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा मार्च-2020 की सीनियर सेकेंडरी (फ्रेश) एवं सब्जेक्ट टू बी क्लीयर (सीटीपी)/(रीअपीयर) परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर यह परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन (कोविड-19 महामारी) से पूर्व सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) मार्च-2020 में कुछ विषयों की परीक्षा ही हो पाई थी। सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) का परिणाम 33 फीसदी और सीटीपी/रीअपीयर मार्च-2020 की परीक्षा का परिणाम 50.80 फीसदी रहा है।
सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) की परीक्षा में 26,001 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 8,581 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 17,420 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है। इस परीक्षा में 17,153 लड़के थे, जिनमें से 4,948 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 28.85 रहा जबकि 8,848 प्रविष्ट लड़कियों में से 3,633 पास हुईं हैं। इनका पास प्रतिशत 41.06 रहा है। लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा पास प्रतिशत में 12.21 की बढ़ोतरी दर्ज की है। ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 31.57 रहा है जबकि शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशत 36.47 रहा है।
सीटीपी-रीअपीयर में 12101 बच्चे पास
सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय (सीटीपी/रीअपीयर) की परीक्षा में 23,820 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिनमें से 12,101 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 11,719 परीक्षार्थियों की रीअपीयर आई है। इस परीक्षा में 16,622 लड़के बैठे थे, जिनमें से 8,306 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 49.97 रहा है, जबकि 7,198 प्रविष्ट लड़कियों में से 3,795 पास हुईं।
इनका पास प्रतिशत 52.72 रहा। लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा पास प्रतिशत में 2.75 की बढ़ोतरी अर्जित की है। ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 49.72 रहा जबकि शहरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों की पास प्रतिशत 53.94 है। इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जांच/पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
किस जिले का कितने प्रतिशत रहा परिणाम
- जिला कुल लड़के लड़कियां
- पंचकूला 46.96 37.99 60.82
- जींद 40.97 39.50 44.27
- पानीपत 39.85 36.67 45.87
- कैथल 38.01 34.60 44.51
- नूहं 33.40 30.58 46.0 2
- करनाल 33.30 27.04 43.73
- भिवानी 33.11 28.76 41.27
- सिरसा 33.09 26.39 43.15
- अंबाला 32.97 26.84 42.00
- सोनीपत 32.95 30.82 37.59
- हिसार 32.83 30.36 38.02
- रोहतक 32.82 25.70 32.82
- रेवाड़ी 32.12 29.23 37.65
- कुरुक्षेत्र 31.56 26.86 38.42
- गुरुग्राम 31.41 24.95 41.45
- यमुनानगर 29.81 26.46 35.41
- फतेहाबाद 28.29 24.96 33.49
- पलवल 27.40 23.23 43.09
- फरीदाबाद 26.90 21.96 35.01
- चरखी दादरी 23.44 18.25 33.33
- महेंद्रगढ़ 19.40 17.49 22.98
- अन्य राज्य 35.19 28.91 48.36