फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hayrana: Markets will remain closed in the state today, only wheat-mustard will be lifted, CM orders Girdawari

Hayrana: आज प्रदेश में बंद रहेंगी मंडी, सिर्फ गेहूं-सरसों का उठान होगा, सीएम ने दिए गिरदावरी के आदेश

Sun, 21 Apr 2024 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 12:16 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं। उधर सीएम बोले कि ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा जल्द मिलेगा। प्रशासनिक सचिवों को भी मंडियों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। 72 घंटे में फसलों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Hayrana: Markets will remain closed in the state today, only wheat-mustard will be lifted, CM orders Girdawari
गुहला-चीका में उठान न होने से चीका मंडी में खुले में पड़ा लाखों क्विंटल गेहूं। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों का उठान न होना एक बड़ा मुद्दा बन गया है। मंडियों में जगह नहीं होने से दूसरे किसान अपनी फसल नहीं बेच पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या पर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक सचिवों व उपायुक्तों को निर्देश दिए कि रविवार को मंडी बंद रखें और ट्रकों व अन्य वाहनों के माध्यम से 24 घंटे में 50 फीसदी गेहूं व सरसों की फसल का उठान करवाकर गोदामों में रखवाएं। यह उठान रविवार शाम तक पूरा हो जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा- फसलों के उठान पर कोई कोताही न बरती जाए। वे स्वयं इसका फीडबैक लेंगे। उधर, सीएम नायब सिंह सैनी ने करनाल दौरे के दौरान इंद्री क्षेत्र के खेत में जाकर ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई फसल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटवारियों को गांवों में भेजकर प्रभावित फसलों की गिरदावरी करवाएं।
विज्ञापन


साथ ही किसानों से भी कहा कि वह अपने नुकसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं। सीएम ने कहा कि दो-तीन दिनों के अंदर गिरदावरी पूरी होने के बाद किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों से रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा-बैठक की। उन्होंने उपायुक्तों से कहा, गेहूं उठान के लिए यदि आढ़ती अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तय रेट के अनुसार उनके वाहनों की अदायगी की जाए। उन्होंने कहा कि किसान की फसल का जे -फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर फसल का भुगतान किया जाए।

उन्होंने प्रदेश की अनाज मंडियों से फसलों का समय पर उठान करने और किसानों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों को भी समय -समय पर अपने अधीन मंडियों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई खामी न रहें। उन्होंने कहा- कई जगह श्रमिकों की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अधिकारी आढ़तियों के साथ तालमेल करके श्रमिकों की व्यवस्था करें, ताकि ट्रकों से गेहूं की लोडिंग व अनलोडिंग में दिक्कत न हो।

सायलो को भी बनाया गया है खरीद केंद्र
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने फसल खरीद से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसानों को अपनी फसल की बिक्री करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही फसलों का भुगतान निर्धारित अवधि में हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सायलो को भी खरीद केंद्र बनाया गया है, जहां पर किसान सीधा अपनी फसल बेचने के लिए ले जा सकता है।

खेत में पहुंचे सीएम, किसानों का सुना दर्द
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अचानक इंद्री के दमनहेड़ी गांव पहुंचे और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का नुकसान लिया। सीएम ने कहा-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है।

किसान अपने नुकसान का पंजीकरण करें। पटवारियों को भी गिरदावरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए जा चुके हैं। किसानों ने कहा कि उनकी मेहनत पर पानी भर गया है। गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बालियां झड़ चुकी है। सीएम ने कहा- ओलावृष्टि की सूचना कल ही मिल गई थी, इसलिए अधिकारियों को विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। पटवारी गांवों की ओर रवाना हो चुके हैं। दो तीन दिन में ही रिपोर्ट आ जाएगी। साथ ही क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। थोड़े क्षेत्र में ही नुकसान है। वहीं, मुख्य सचिव ने भी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे किया जाए, ताकि किसानों को समय पर खराब फसलों की भरपाई मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed