फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   havoc of swine flu in haryana, 19 patient hospitalised

हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर 19

Mon, 08 Feb 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
havoc of swine flu in haryana, 19 patient hospitalised

हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर कम नहीं हो रहा है। बढ़ती मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। दो नए मरीज आने से संख्या 19 तक पहुंच गई है। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहा तो बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों में प्रदेश में स्वाइन फ्लू से चार लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पतालों में सभी तैयारियां करने के निर्देश दे दिए थे। हाल में अंबाला में स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक की मौत हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह मौत स्वाइन फ्लू से नहीं बल्कि शुगर व अन्य बीमारियों से हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अपराजिता सोंध के मुताबिक स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इससे पहले हिसार, फतेहाबाद और जींद में कुल चार मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed