{"_id":"89b61a41efe8e2a7e87f0df686a20e1b","slug":"havan-ogranise-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट रोकने के लिए करेंगे सड़क पर हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट रोकने के लिए करेंगे सड़क पर हवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के सामने सड़क पर कई बार दुघर्टनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं के कारण कई जाने भी गई हैं। इसे रोकने के लिए मंदिर को संचालित करनेवाली संस्था श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल ने सड़क पर हवन करने का फैसला लिया है ताकि शुद्धि हो सके।
विज्ञापन
श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल के प्रधान राकेश पॉल मोदगिल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुई कई दुर्घटनाओं में करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हो चुके हैं। महीने में 20 से अधिक एक्सीडेंट हो ही जाते हैं। इसे रोकने के लिए हवन जरूरी है।
विज्ञापन
पुलिस को इस संबंध में सूचना दी जाएगी ताकि कुछ समय के लिए ट्रैफिक पर काबू पाया जा सके। माघ पूर्णिमा के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में सड़क पर हवन होगा।
इसके लिए पुलिस को सूचना दी जाएगी ताकि कुछ समय के लिए ट्रैफिक को रोका जाए या हवन के जगह से साइड से वाहनों को निकाला जाए। हवन में मंदिर के पुजारियों के अलावा संस्कृत गुरुकुल के विद्यार्थी हवन में भाग लेंगे।
विज्ञापन