फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryanvis have already made their mark in IPL

Chandigarh News: आईपीएल में हरियाणवी गाड़ चुके लठ, फिर एक बार बिखरेंगे जलवे

Sun, 17 Nov 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Haryanvis have already made their mark in IPL
चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियम लीग(आईपीएल) के पहले कई सीजन में हरियाणवी खिलाड़ी लठ गाड़ चुके हैं। इनमें 4 दिग्गज भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी हैं। इसमें युजवेंद्र चहल, राहुल तेवतिया, हर्षल पटेल और मोहित शर्मा शामिल हैं। आईपीएल के मैचों में युजवेंद्र चहल अपने स्पेल में विकेट लेने में माहिर माने जाते हैं। वहीं, राहुल तेवतिया लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम मध्य में आकर कम रन देने और विकेट निकालने का बेहतरीन रिकॉर्ड है। अपने एक स्पेल में बगैर विकेट लिए सबसे ज्यादा 74 रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी इनके नाम दर्ज हैं। इस बार भी ये सभी दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कुल 11 खिलाड़ी आईपीएल के मैदान में उतरने को तैयार है। चार करोड़ में राहुल राजस्थान राॅयल्स में रिटेन हो चुके हैं, जबकि युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल की महंगी बोली लगना संभावित हैं। आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी।
विज्ञापन




सभी खिलाड़ियों का प्रोफाइल


युजवेंद्र चहल : जींद के रहने वाले स्पिनर गेंदबाज 33 वर्षीय युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। वे घरेलू क्रिकेट में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हैं। चहल पहले इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी हैं। उन्होंने 153 मैचों में 200 विकेट लिए हैं। चहल ने 8 साल (2014 से 2021) तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेला था।
विज्ञापन



राहुल तेवतिया : गुरुग्राम के सीही ग्राम निवासी ऑलराउंडर राहुल तेवतिया हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। तेवतिया ने 2013-14 रणजी ट्रॉफी के दौरान 6 दिसंबर 2013 को बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ हरियाणा के लिए पदार्पण किया। राहुल ने आईपीएल में साल 2014–2021 में राजस्थान रायल्स, 2017 में पंजाब किंग इलेवन, 2018-19 में दिल्ली कैपिटल और 2022-23 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। इस बार गुजरात टाइटंस ने राहुल को चार करोड़ में रिटेन किया है। राहुल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी घरेलू टी-20 सीरिज में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षल पटेल : प्रथम श्रेणी की टीम के लिए गुजरात के चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद हर्षल हरियाणा चले आए थे। 2011-12 में अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में कर्नाटक और राजस्थान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में लगातार आठ विकेट लेकर हरियाणा के चयनकर्ताओं पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उन्हें 2012 इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल किया गया था।

सुमित कुमार : चार अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के लिए स्टार ऑल राउंडर खिलाड़ी गुरुग्राम निवासी सुमित कुमार ने कैरियर की शुरुआत की थी। 9 दिसंबर 2019 को 2019-20 रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। अभी हरियाणा ने राजस्थान को विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में हराया है। बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सुमित कुमार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं।


मोहित शर्मा : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। वह हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते है। मोहित साल 2020 में दिल्ली कैपिटल, 2023 में गुजराज टाइटंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहित शर्मा का अपने गेंदबाजी स्पेल में बिना विकेट लिए 73 रन खर्च करने का आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है।

राघव गोयल : पानीपत के रहने वाले 23 वर्षीय राघव गोयल बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वह बाएं हाथ से अपरंपरागत स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना सीखना शुरू कर दिया था। वह उन्होंने फरीदाबाद में विजय यादव क्रिकेट अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। साल 2023 में राघव ने डीवाई पाटिल टी-20 कप में 6.90 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए थे, इसी के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टी-20 का डेब्यू किया था।

जयंत यादव : 34 वर्षीय ऑफ स्पिनर जयंत यादव जयंत यादव दिल्ली में पैदा हुए हैं। वह घरेलू क्रिकेट में हरियाणा और इंग्लैंड में मिडलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं। जयंत को अगस्त 2019 में 2019-20 दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ग्रीन टीम की टीम में नामित किया गया था। ऑफ स्पिन गेंदबाज जयंत दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। उन्होंने अक्टूबर 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 2014 की आईपीएल नीलामी में जयंत को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। 2018 तक दिल्ली से खेलने के बाद जयंत 2019 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस और 2022 के आईपीएल में गुजरात टाइटन्स में थे।


अंशुल कंबोज : करनाल के रहने वाले 23 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज घरेलू क्रिकेट में हरियाणा से खेलते हैं। अंशुल 17 फरवरी 2022 को 2021-22 रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था। उन्होंने 22 अक्टूबर 2022 को 2022-23 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के लिए अपना टी-20 पदार्पण किया। 15 नवंबर 2022 को 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया। साल 2024 में विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के लिए 10 मैचों में 17 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियन ने आईपीएल में एंट्री दी थी।


दिनेश बाना : हिसार के रहने वाले 19 वर्षीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश बाना साल 2022 के अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। बाना ने भी अंतिम समय में पांच बॉल पर एक रन और दो छक्के मारकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद उनकी तुलना पूर्व क्रिकेटर व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी की तरह टीम को जीत दिलाने से होने लगी थी। दिनेश बाना ने वर्ष 2011 के वर्ल्ड कप की यादें ताजा कर दीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed