फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryanvi Ragini resonated in Kalagram, the powerful performances of the artists enthralled the audience.

Chandigarh News: कलाग्राम में गूंजी हरियाणवी रागिनी, कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Sun, 15 Mar 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi Ragini resonated in Kalagram, the powerful performances of the artists enthralled the audience.
मनीमाजरा। संस्कृति मंत्रालय के अधीन संचालित नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित हरियाणवी रागिनी उत्सव के तहत शनिवार को कलाग्राम, मनीमाजरा में लोकसंगीत प्रेमियों की बड़ी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में हरियाणा की प्रसिद्ध रागिनी पार्टियों ने मंच पर अपनी दमदार प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह देसी रंग में रंग दिया।
विज्ञापन


सोनीपत से आई इंद्रजीत (कुंडलिया) एंड पार्टी ने अपनी पारंपरिक शैली और सशक्त गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी रागिनी का मुखड़ा धरती हरियाणे की, वीरां की पहचान, रागिनी बोले सच्चाई, जागे पूरा जहान, पर दर्शक देर तक झूमते रहे और तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद हिसार से पहुंचे सोनू भगाना एंड पार्टी ने जोश और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति दी। उनकी रागिनी के मुखड़े आज का बोल्या याद रखिए विक्रम भाई का, आजा नंद के दुलारे लाख टके के बिजना ने माहौल को पूरी तरह उत्साह से भर दिया। इसके साथ ही उनकी रागिनी देसी धरती की बात निराली, छोरी-छोरे दिलदार, रागिनी की तान पे झूमे सारा हरियाणा साकार। पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक से आई नरेंद्र दांगी एंड पार्टी ने भी पारंपरिक अंदाज में रागिनी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उनकी रागिनी घाघरा लहरावे छोरी, गाम की शान बढ़ावे, माटी की खुशबू सै हरियाणा पहचान बतावे। पर भी दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के निर्देशक फुररकान खान ने कहा कि रागिनी हरियाणा की लोकसंस्कृति की आत्मा है। इस मंच के माध्यम से पारंपरिक लोककला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है।

रागिनी उत्सव में देर शाम तक लोकसंगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश बख्शी के अनुसार रविवार को आयोजित अगले सत्र में भिवानी से सुरेन्द्र शर्मा, हिसार से संध्या शर्मा और रोहतक से राकेश भरणिया अपनी-अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed