फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryanas parties are showing strength in PU student union elections

Chandigarh News: पीयू छात्रसंघ चुनाव में हरियाणा की पार्टियों दिखा रहीं दम

Wed, 04 Sep 2024 06:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Haryanas parties are showing strength in PU student union elections
भाजपा व कांग्रेस के अलावा आप, इनेलो व जजपा की यूथ बिग्रेड पार्टियां भी मैदान में, प्रधान पद के दोनों दावेदार हरियाणा से
विज्ञापन


कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। एक तरफ हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शोर मचा है तो दूसरी तरफ राजधानी चंडीगढ़ में छात्रसंघ चुनाव का खुमार युवाओं पर चढ़ा हुआ है। पांच सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी समेत 11 कॉलेजों में चुनाव हैं। इसके एक महीने बाद पांच अक्तूबर को हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होना है। हरियाणा में सक्रिय सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आप, इनेलो व जजपा की छात्र इकाई संगठन छात्रसंघ के चुनावी दंगल में है। पीयू में 15 हजार 854 और कॉलेजों में करीब 66 हजार वोटर हैं। इसी वजह से चंडीगढ़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हरियाणा की राजनीतिक पार्टियों के युवाओं में दमखम के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
छात्रसंघ चुनाव में उतरे उम्मीदवार भी हरियाणा के ही निवासी हैं। भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( एबीवीपी) से प्रधान पद पर पानीपत निवासी अर्पिता मलिक और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर करनाल निवासी जसविंदर राणा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) से प्रधान पद पर जींद निवासी राहुल नैन है। जजपा की छात्र संगठन इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (इनसो) के जरनल सेक्रेटरी पद पर रेवाड़ी निवासी विनीत यादव और इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर हिसार निवासी तेजस्वी दलाल चुनाव लड़ रहे है।प्रधान पद के लिए पानीपत की अर्पिता व जींद के राहुल नैन में सीधी टक्कर है। दोनों पीयू से कानून की पढ़ाई कर रहे है। छात्रसंघ चुनाव में हरियाणा व चंडीगढ़ के नेता भी पूरा जोर लगाते है। पहले ये नेता कैंपस में जाकर प्रचार करते थे लेकिन अब बाहर से ही मदद करते हैं।
विज्ञापन

जजपा और आप की छात्र इकाई का गठबंधन
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी(जजपा) और आम आदमी पार्टी(आप) एक दूसरे पर खूब आरोप प्रत्यारोप लगाकर वोट मांग रहे हैं लेकिन पीयू में दोनों ने गठबंधन कर उम्मीदवार उतारे हैं। आप की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति ( सीवाईएसएस) से प्रधान पद पर प्रिंस और जजपा की छात्र इकाई इनसो से जरनल सेक्रेटरी पद पर विनीत यादव उम्मीदवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा से अब तक ये बने प्रधान
गोहाना निवासी दिव्यांशु बुद्धिराजा, एनएसयूआई 2014
जींद निवासी आयुष खटकड़, एवाइएसएस 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed