{"_id":"61dc90ec74f0922d436fa967","slug":"haryana-won-11-awards-in-india-skill-national-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया स्किल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: हरियाणा ने जीते 11 पुरस्कार, प्रदेश चीन में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में करेगा देश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया स्किल राष्ट्रीय प्रतियोगिता: हरियाणा ने जीते 11 पुरस्कार, प्रदेश चीन में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में करेगा देश का प्रतिनिधित्व
Tue, 11 Jan 2022 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:32 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है। चीन में होने वाली आगामी विश्व कौशल प्रतियोगिता-2022 में हरियाणा देश का प्रतिनिधित्व करेगा। हरियाणा के हिस्से में 3 स्वर्ण, 4 रजत, एक कांस्य और तीन उत्कृष्टता पदक हिस्से में आए।
विज्ञापन
gold medal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सबसे बड़ी इंडिया स्किल-2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 11 पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इनमें तीन स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य पदक के साथ 3 उत्कृष्टता पद शामिल हैं। चीन में होने वाली आगामी विश्व कौशल प्रतियोगिता-2022 में हरियाणा देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
ऑटो बॉडी रिपेयर, आरएंडएसी और वेल्डिंग श्रेणी में हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीता है। कुकिंग, इंडस्ट्री डिजाइन, मेक्ट्रोनिक्स टीम ने रजत पदक और रेस्तरां सेवाएं में कांस्य पदक मिला है। इसके अलावा ब्यूटी थेरेपी, आरएंडएसी और इंडस्ट्रियल कंट्रोल श्रेणी में 3 उत्कृष्टता पदक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के टीमों का यह प्रदर्शन राज्य सरकार के कौशल विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को चरितार्थ कर रहा है।
विज्ञापन
सरकार ने प्रदेश के युवाओं का शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास करने के उद्देश्य से दुधोला, पलवल में देश की पहली विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की है। इसमें युवाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिनके अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
सोनू लाठेर ने ऑटोबॉडी रिपेयर, आरएंडएसी में अनुराज और वेल्डिंग श्रेणी में मनीष कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। कुकिंग में कैशव कौंडल, इंडस्ट्री डिजाइन में देविका झुनझुनवाला और मेक्ट्रोनिक्स श्रेणी में अभय व वियापू नागार्जुन ने रजत पदक जीता है। रेस्टोरेंट सेवाएं में जगत यादव को कांस्य पदक मिला है। आरएंडएसी में आकाश, ब्यूटी में समरपिका व इंडस्ट्रियल कंट्रोल श्रेणी में अखिलेश कुमार ने उत्कृष्टता पदक हासिल किए हैं।