{"_id":"668b42c7322948bb76021709","slug":"haryana-womens-hockey-team-reached-the-final-after-defeating-chandigarh-6-1-chandigarh-news-c-16-1-pkl1083-463041-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ को 6-1 से हरा फाइनल में पहुंची हरियाणा की महिला हॉकी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ को 6-1 से हरा फाइनल में पहुंची हरियाणा की महिला हॉकी टीम
विज्ञापन
हिसार। झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही सेकंड हॉकी इंडिया नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में रविवार को हरियाणा की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की महिला टीम ने चंडीगढ़ को 6-1 से हराया। टीम में शामिल हिसार की सीमा ने 1, सोनीपत से रवीना ने दो, रीतिका गहलावत ने दो और प्रियंका ने एक गोल दागा। रवीना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। सोमवार को यूपी की टीम से खिताबी मुकाबला होगा।
हरियाणा टीम में हिसार से आठ बेटियां स्टिक का जादू दिखा रही हैं। टीम में हिसार की दीपिका, पूजा मलिक, कृति, किर्ति, मनीषा, सीमा, शशि खासा और अदिति शामिल हैं। हिसार से टीम मैनेजर माया है। हरियाणा टीम के कोच अनिल डबास ने बताया कि अभी तक हुए सभी मैच में हरियाणा टीम ने बेहतर स्कोर के साथ जीत दर्ज की है। टीम से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।