फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana women kabaddi team reached final of Khelo India Youth Games 2021

Khelo India Youth Games: कबड्डी में हरियाणा की छोरियों का कमाल, सबसे पहले फाइनल में पहुंच पदक किया पक्का

Mon, 06 Jun 2022 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 09:13 PM IST
सार

61 किलो भार वर्ग में हरियाणा की सविता ने उत्तराखंड की वंशिका गोसाई को 10-0 से हराया। मध्य प्रदेश की रेखा जाट ने गुजरात की मीनाबेन पटेल को 10-2 से हराया जबकि दिल्ली की निकिता ने हिमाचल प्रदेश की खुशी ठाकुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Haryana women kabaddi team reached final of Khelo India Youth Games 2021
Khelo India Youth Games - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे दिन कबड्डी मैच में हरियाणा की लड़कियों ने सबसे पहले फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में 50-15 अंकों से हराकर हरियाणा की छोरियों ने कमाल कर दिखाया। 

विज्ञापन


दर्शकों ने भी हौसला अफजाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। दूसरा सेमीफाइनल महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच होगा। इसी प्रकार, लड़कों के कबड्डी मैच में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 41 के मुकाबले 37 अंकों से हराया।
विज्ञापन

 
कुश्ती के मुकाबलों में हरियाणा की फिर शानदार शुरुआत 
61 किलो भार वर्ग में हरियाणा की सविता ने उत्तराखंड की वंशिका गोसाई को 10-0 से हराया। मध्य प्रदेश की रेखा जाट ने गुजरात की मीनाबेन पटेल को 10-2 से हराया जबकि दिल्ली की निकिता ने हिमाचल प्रदेश की खुशी ठाकुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में शटलर उन्नति हुड्डा
बैडमिंटन के एकल मुकाबले में थॉमस कप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वालीं सबसे कम उम्र की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने अपना पहला मुकाबला जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि थॉमस कप जीतने के बाद भारतीय टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास बातचीत में उनसे पूछा था कि आप टीम में सबसे कम आयु की खिलाड़ी थीं, किस प्रकार आप ने बड़ी आयु के खिलाड़ियों के साथ तालमेल बैठाया। हरियाणा में ऐसा क्या है कि यहां के खिलाड़ी बड़े से बड़ा मेडल लेकर आते हैं तो उन्नति हुडडा का जवाब था सर, एक तो दूध दही का खाना और दूसरा आप मेडल जीतकर लाने वाले व मेडल न लाने वाले खिलाड़ियों में फर्क नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed