फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana win 14 awards for industrial development

शाबाश हरियाणा! 14 अवार्ड ले इंडस्ट्री सेक्टर में जमाई धाक

Sat, 05 Dec 2015 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Dec 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
haryana win 14 awards for industrial development

हैपनिंग हरियाणा के आयोजन से पहले ही राज्य ने छोटी और मध्यम दर्जे की औद्योगिक इकाइयों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित 37 में से 14 पुरस्कारों पर कब्जा कर हरियाणा ने प्रदेश के औद्योगिक इकाइयों का हौसला बढ़ाया है।

विज्ञापन


इस बार एमएसएमई ने यह साबित कर दिया है कि औद्योगिक विकास की तेज रफ्तार में वे किसी से पीछे नहीं हैं। केंद्र सरकार ने पुरस्कारों के चयन में प्रोडक्ट क्वालिटी, रेवेन्यू और इनोवेशन के साथ अन्य मानकों को आधार बनाया है।
विज्ञापन


हाल ही में केंद्र सरकार के छोटे और मध्यम उद्योग मंत्रालय की ओर से इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पुरस्कारों से उत्साहित हरियाणा सरकार का उद्देश्य हरियाणा के छोटे और मध्यम उद्योगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराना है, ताकि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विकास की रफ्तार तेज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार के लिए चयन की गई यूनिट
सिद्धार्थ पेट्रो प्रॉडक्ट्स, मानेसर राय इंटरप्राइजेज अंबाला, कॉन्करेंट कंट्रोल सिस्टम्स प्रा. लिमिटेड मानेसर, एचएसजी इंडिया लि. मानेसर, श्री जगदंबा एग्रिको एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. करनाल, अरोमा एग्रोटेक प्रा. लि. घरौंडा, जेडी हॉस्ट्स एंड क्रेन्स प्राइवेट लि. बहादुरगढ़, बेरी उद्योग लिमिटेड करनाल, एनर्जी इंजीनियर्स, फरीदाबाद, फार्मकैम बहादुरगढ़, जय श्री रसायन उद्योग लिमिटेड सोनीपत, एवरेस्ट ब्लोअर सिस्टम्स प्रा. लिमिटेड, वर्ल्डफा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कुंडली सोनीपत, वाइकिंग गारमेंट्स अंबाला ।

उद्योगों के लिए बेहतर मैनेजमेंट जरूरी
चंडीगढ़। प्रतिस्पर्धा के दौर में तकनीकी बदलाव और गुणवत्ता सहित अन्य मानकों पर खरा उतरना बेहद जरूरी है। इंडियन सेंटर फॉर मैन्यूफैक्चरिंग एक्सीलेंस की ओर से सेक्टर 31 स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के लिए इंटीग्रेटेड इनवेंटरी मैनेजमेंट एंड कंट्रोल विषय पर आयोजित ट्रेनिंग सेशन के दौरान विशेषज्ञों ने यह बात कही। विस्तृत कारोबार पर

7- 9 मार्च को होगा समिट
औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए हैपनिंग हरियाणा समिट का आयोजन 7-9 मार्च के दौरान गुड़गांव में होगा। इस दौरान देश विदेश की कंपनियों के कॉरपोरेट्स सहित निवेशक भी पहुंचेंगे। पहले इस कार्यक्रम का दो दिवसीय आयोजन होना था, लेकिन एक दिन के लिए इसकी अवधि भी बढ़ा दी गई है।


सरकार का उद्देश्य हरियाणा के छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराना है, ताकि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विकास की गति तेज हो सके।
-कैप्टन अभिमन्यु, उद्योग मंत्री हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed