फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana will slum free

प्रदेश को स्लम फ्री बनाएगी हरियाणा सरकार

Fri, 15 Nov 2013 10:00 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Nov 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
Haryana will slum free
हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि राज्य को स्लम-फ्री बनाने के लिए राजीव आवास योजना के तहत गरीब लोगों के लिए मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे इन नागरिकों को आधारभूत नागरिक सुविधाओं के साथ सामाजिक सेवाएं भी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चार शहरों के लिए स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल चुकी है।
विज्ञापन


वे यहां शहरी स्थानीय निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राजीव आवास योजना के तहत राज्य के रोहतक, सिरसा, यमुनानगर और अंबाला में इन मकानों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला में इस योजना को लागू करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। योजना के तहत 609.46 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।


मंत्री ने बताया कि रोहतक के लिए 95.89 करोड़, अंबाला के लिए 59.83 करोड़, सिरसा के लिए 95 करोड़ और यमुनानगर के लिए 60.37 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

योजना के तहत पांच लाख की जनसंख्या से ऊपर वाले शहरो में हाउसिंग पर केंद्र सरकार द्वारा 50 फीसदी, राज्य सरकार द्वारा 25 फीसदी और 25 फीसदी लाभार्थी द्वारा खर्च किए जाएंगे।

आधारभूत संरचना पर केंद्र सरकार द्वारा 50 फीसदी, राज्य सरकार द्वारा 25 फीसदी और 25 फीसदी शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed