फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana will prepare a strong mechanism to stop GST evasion: Deputy CM.

जीएसटी चोरी रोकने के लिए हरियाणा तैयार करेगा मजबूत मैकेनिज्म : डिप्टी सीएम

Mon, 23 Oct 2023 08:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Haryana will prepare a strong mechanism to stop GST evasion: Deputy CM.
दुष्यंत चौटाला ने कराधान, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में की समीक्षा
विज्ञापन

चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे ऐसा मैकेनिज्म तैयार करें कि राज्य में जीएसटी चोरी पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सके। डिप्टी सीएम सोमवार को यहां कराधान, पुलिस , परिवहन और खनन विभाग के अधिकारियों की सयुंक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।


डिप्टी सीएम ने उक्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को कहा कि वे ऐसा मेकेनिज्म बनाएं, जिससे कि अवैध माइनिंग, ओवरलोडिंग, टैक्स चोरी करके कमर्शियल सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के मामले को ट्रैक किया जा सके और विभागीय कार्रवाई की सूचना उक्त सभी विभागों को मिल सके। चौटाला ने अधिकारियों से कहा कि कुछ शिकायतें ऐसी मिलती हैं, जिनमें ट्रक या अन्य बड़े वाहन एक स्थान से खनन का सामान लेकर कागजों में चलता दिखाया जाता है, बाद में उसकी खबर नहीं होती कि वह कहां गया। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। चौटाला ने खनन वाले क्षेत्रों में जीएसटी चोरी के मामले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि कराधान, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग के अधिकारी परस्पर सूचना का समय पर आदान-प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed