{"_id":"65a03febbcd2038f9804fed8","slug":"haryana-will-not-ask-20-percent-gk-questions-in-hpsc-exam-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-327117-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एचपीएससी परीक्षा में नहीं पूछेगा हरियाणा जीके के 20 प्रतिशत सवाल, पाठ्यक्रम से हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एचपीएससी परीक्षा में नहीं पूछेगा हरियाणा जीके के 20 प्रतिशत सवाल, पाठ्यक्रम से हटाए
विज्ञापन
आरोप, हिमाचल लोक सेवा आयोग से कापी कर दिया गया सिलेबस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सहायक पर्यावरण अभियंता पदों की भर्ती में हरियाणा लोक सेवा आयोग ने प्रदेश से संबंधित पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के 20 प्रतिशत सवालों को पाठ्यक्रम से हटा दिया है। मतलब साफ है कि इन पदों के लिए होने वाली लिखित भर्ती में 20 प्रतिशत हरियाणा से संबंधित सवाल नहीं पूछे जाएंगे। उधर, अभ्यर्थियों ने इस पर आपत्ति जताई है। हरियाणा के अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे पहले भर्तियों में हरियाणा से संबंधित सवाल पूछे जाते रहे हैं, लेकिन आयोग ने इस भर्ती से इनको बाहर कर दिया है।
आयोग की ओर से जून 2023 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें सामान्य श्रेणी के 29, एससी के 11, बीसीए 5, बीसी बी 3, ईडब्ल्यूएस 6, ईएसएम 3 और दिव्यांगों के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं। पदों पर आवेदन लेने के बाद अब आयोग ने भर्ती के सिलेबस के साथ साथ शर्तें और नियम जारी किए हैं।
स्क्रीनिंग परीक्षा में 25 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य
सबसे पहले अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। 100 अंकों की होने वाली परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें प्रत्येक सवाल के अंक बराबर होगे और पांच विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत जवाब के हिसाब से एक चौथाई अंक काटा जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी और यह परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 25 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य होगा। इसके बाद पदों के चार गुणा अभ्यर्थियों को विषय ज्ञान परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
इन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया जाएगा
वहीं, मुख्य परीक्षा 3 घंटे की होगी। कुल 150 अंकों की परीक्षा सबजेक्टिव टाइप होगी। परीक्षा में 35 प्रतिशत से नीचे अंक हासिल करने वालों को साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया जाएगा। मतलब 35 प्रतिशत और इससे अधिक अंक वाले पदों के मुकाबले दो गुणा को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। विषय ज्ञान परीक्षण 87.5 फीसदी और साक्षात्कार के 12.5 फीसदी अंक होंगे। दोनों को मिलाकर मैरिट के आधार पर अंतिम चयन होगा।
हिमाचल से किया कॉपी : श्वेता ढूल
सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता ढुल का आरोप है कि एचपीएससी ने हिमाचल लोक सेवा आयोग से हुबहू सिलेबस काॅपी कर दिया है। हालांकि, वहां भी 10 प्रतिशत सवाल हिमाचल से संबंधित पूछने का नियम है, लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं किया गया, जबकि पहले की भर्तियों में ऐसा होता रहा है। यह हरियाणा के युवाओं के लिए गलत किया जा रहा है और इसका खुलकर विरोध किया जाएगा। वहीं, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव मुकेश आहूजा ने कहा कि बिना दस्तावेज देखे वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। देखने के बाद ही कुछ बता सकते हैं।